• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरिद्वार दौरे पर रहे सीएम धामी, वेद निकेतन आश्रम में भागवत कथा में हुए शामिल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 11, 2023
in Uttarakhand
0
हरिद्वार दौरे पर रहे सीएम धामी, वेद निकेतन आश्रम में भागवत कथा में हुए शामिल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी ने निकेतन आश्रम में आयोजित भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आपदा को देखते हुए हमने सभी जिलों के जिलाधिकारी को अलर्ट मोड पर रखा है। इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 72 घंटे में मानसून काफी सक्रिय रहा और अतिवृष्टि हुई है। इस कारण प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार, दुगड्डा, नैनीताल, हल्द्वानी, रानीबाग, काठगोदाम क्षेत्र, उधम सिंह नगर के सितारगंज, खटीमा, काशीपुर, बाजपुर अनेक स्थान जलमग्न हो गये हैं, जिसके कारण कई जगहों पर सड़कों को नुकसान हुआ है। पेयजल लाइनें बाधित हुई हैं। साथ ही जनहानि भी हुई है। सीएम धामी ने कहा सभी जिलों के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा गया है। सीएम धामी ने चारधाम यात्रियों से मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने की अपील की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड को केंद्र के स्तर से लगातार मदद मिल रही है। इस बार रुक रुक कर कभी किसी स्थान पर तो कभी किसी स्थान पर अतिवृष्टि हो रही है। भूस्खलन के कारण बहुत सारे स्थान पर काफी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लगातार हालातों की जानकारी ले रहे हैं। केंद्र से राज्य को मदद का पूरा भरोसा मिला है। सीएम धामी ने कहा हर परिस्थिति में केंद्र सरकार और राज्य सरकार, उत्तराखंड के नागरिकों के साथ खड़ी हैं।

Tags: #haridwar #cmdhami #bhagwatkatha #vedniketanashram #uttarakhand #monsoon #heavyrain #alert #dm #disaster #sdrf
Previous Post

Highcourt: चारधाम यात्रा में अब एक दिन में एक ही चक्कर लगाएंगे घोड़े और खच्चर

Next Post

नशे में धुत मिले उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर चालक-परिचालक, ऐसे बची यात्रियों की जान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
नशे में धुत मिले उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर चालक-परिचालक, ऐसे बची यात्रियों की जान

नशे में धुत मिले उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर चालक-परिचालक, ऐसे बची यात्रियों की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.