• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कोटद्वार में आसमानी आफत, जलमग्न हुए गांव, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 9, 2023
in Uttarakhand
0
कोटद्वार में आसमानी आफत, जलमग्न हुए गांव, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना तो करना पड़ ही रहा है साथ ही कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है।  गौरीकुंड में अब एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है और इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश ने तांडव मचाया। कहीं कारें बह रही थी, तो कहीं हाईवे ही बह गए। वहीं प्रदेशवासियों को बारिश से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

कोटद्वार में बारिश का कहर, उफान पर नदी-नाले

कोटद्वार का आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आई नदियों व बरसाती गदेरों क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है। उधर,  उफान पर आई खोह नदी ने जमकर तांडव मचाया। नदी के तेज बहाव से मोहल्ला गाड़ी घाट में नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बह गई। प्रशासन ने रात में ही नदी के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवाया। साथ ही पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

कोटद्वार में हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे 200 यात्री

कोटद्वार क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से करीब 200 यात्री राजमार्ग में जगह-जगह फंसे हुए हैं। नजीबाद बुआ खाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के मध्य राजमार्ग कई जगह टूट गया है जबकि कई स्थानों पर राजमार्ग में मलबा आया हुआ है। राजमार्ग टूटने के कारण लोगों ने रात्रि में सड़क पर ही अपने वाहनों में रात गुजारी।

।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris  #meteorologicaldepartment #bikramsingh #weatherforecast#road #vanished#thuderstorm #storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #rescue #uttarakhand #kotdwar #khoyriver
Previous Post

By-election 2023: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर तिथि हुई घोषित, पढ़ें पूरी खबर

Next Post

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, बस पर गिरा बोल्डर; एक की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, बस पर गिरा बोल्डर; एक की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, बस पर गिरा बोल्डर; एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.