• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

CM धामी ने शुरू की वन्यजीव हेल्पलाइन, एक कॉल पर जंगल की ओर दौड़े अधिकारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 5, 2023
in Uttarakhand
0
CM धामी ने शुरू की वन्यजीव हेल्पलाइन, एक कॉल पर जंगल की ओर दौड़े अधिकारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक सचिवालय देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव हेल्पलाइन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग के अधिकारियों को मानव वन्यजीव संघर्ष के तहत मिलने वाली राहत राशि, पीड़ितों को 15 दिन के भीतर देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बंदरों और सूअरों से खेती को बचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को भी कहा।

अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने और वनों के पास गांव में सोलर लाइट लगाने, जागरूकता अभियान चलाने व पर्याप्त वन कर्मचारियों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन स्थानों पर मानव-वन्यजीव संघर्ष के ज्यादा मामले सामने आते हैं, उन जगहों को चिह्नित कर घटनाएं कम करने के गंभीर प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बायोफेंसिंग पर काम किया जाए।

सीएन ने जानी अधिकारियों की सक्रियता 

इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों की सक्रियता जानने के लिए टोल फ्री नंबर पर सुरई रेंज में बाघिन के घायल होने की सूचना दी। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी जंगल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि यह सूचना गलत निकली। असल में सीएम ने यह कॉल वन विभाग की मुस्तैदी परखने के लिए की थी। मुख्यमंत्री धामी ने जब यह सूचना वन विभाग के टोल फ्री नंबर पर दी तो कॉल अटेंड करने वाले कर्मचारी को नहीं पता था कि उनकी बात सीएम से हो रही है। सूचना के आधार पर यह जानकारी संबंधित वन प्रभाग को भेजी गई। वन विभाग के अधिकारी सूचना पर जंगल पहुंचे, लेकिन खोजबीन के बाद भी उन्हें घायल बाघिन नहीं मिली।

Tags: #cmdhami #UttarakhandStateWildlifeBoard #wildlifehelpline #sachivalay #ForestDepartment #secretariat #Dehradun #HumanWildlifeconflict #agriculture#monkeys #pigs#wildanimals #uttarkhand
Previous Post

SDM ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला, प्रोफेसर बनते ही पति को भूली पत्नी

Next Post

टिहरी में बारिश का तांडव, ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
टिहरी में बारिश का तांडव, ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

टिहरी में बारिश का तांडव, ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.