• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

SDM ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला, प्रोफेसर बनते ही पति को भूली पत्नी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 5, 2023
in Uttarakhand
0
SDM ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला, प्रोफेसर बनते ही पति को भूली पत्नी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी। प्रयागराज में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के आपसी विवाद से आप सब परिचित ही हैं अब ठीक ऐसा ही मामला हल्द्वानी में देखने को मिला है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बैठा एक शख्स खुद को पत्नी द्वारा सताए जाने की बात कहकर रूआंसा हो जाता है, उसका गला भर आता है। दरअसल इस शख्स का नाम है नितिन जैन जो कि हरिद्वार का रहने वाला है। नितिन ने बताया कि उनकी पत्नी सुरभि गुप्ता हैं जो कि इस वक्त हल्द्वानी के गौलापार स्थित राजकीय महाविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं और उनकी पत्नी न तो उनको तलाक ही दे रही है न उनके साथ रहने को राजी हैं पेशे से व्यवसायी नितिन की आंखे भर आती हैं और वह बताते हैं कि पत्नी को पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद की करीब 6 लाख की राशि भी खर्च की और उनकी शादी भी 2014 में रजिस्टर्ड है उसके बाद जब पत्नी प्रोफेसर बन गई तो वह उनसे लड़ने झगड़ने लगी और अलग रहने के लिए दबाव डालने लगी।

नितिन ने अपनी पत्नी पर तमाम आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि पत्नी को एक फ्लैट भी दिलवाया जहां वह साथ रह रहे थे लेकिन फ्लैट पत्नी के नाम से लिया था तो पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया। उनका कहना है कि हम दोनों की एक पुत्री भी है। वर्ष 2018 से उनका तलाक का केस भी चल रहा है। केस दर्ज होने के बाद हर माह वह सुरभि को कोर्ट के आदेश पर खर्चे के लिए 25 हजार प्रति माह भी देते आए हैं। लेकिन दो साल तक खर्च देने के बाद जब पत्नी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई तो उन्होंने यह खर्चा देना बंद कर दिया अब पत्नी ने नया वाद दाखिल कर दस लाख रिकवरी का केस डाला है, नितिन का आरोप है कि उनकी पत्नी थाने-पुलिस चौकी में गलत शिकायत करती है और उन्हें उनकी बच्ची से भी मिलवाने से मना कर देती है।

वहीं नितिन ने पत्नी की पीएचडी और नौकरी पाने के तरीके पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अपने कागजातों में सुरभि ने मेडिकल सर्टिफिकेट सहित तमाम अन्य दस्तावेज पेश नहीं किए हैं, उनकी मूल तैनाती रुद्रप्रयाग में थी लेकिन किसी तरह अधिकारियों से मिलीभगत के चलते उसने दुर्गम से सुगम में अपनी तैनाती करवा ली। वहीं पत्नी के अन्य एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चलने की बात भी कही है… नितिन के साथ धरने पर छात्रसंघ के पूर्व और नए पदाधिकारी शामिल रहे। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी हमारी सुरभि से बात नहीं हो पाई है उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

Tags: #sdmjyotimaurya #sdmjyotimauryacase #professor #assistantprofessor #husbandprotest #protest #wife #divorce #courtcase #haldwani
Previous Post

गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने चीन में कांस्य पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन

Next Post

CM धामी ने शुरू की वन्यजीव हेल्पलाइन, एक कॉल पर जंगल की ओर दौड़े अधिकारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
CM धामी ने शुरू की वन्यजीव हेल्पलाइन, एक कॉल पर जंगल की ओर दौड़े अधिकारी

CM धामी ने शुरू की वन्यजीव हेल्पलाइन, एक कॉल पर जंगल की ओर दौड़े अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.