• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टिहरी की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार में चयन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 1, 2023
in Uttarakhand, देश
0
टिहरी की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार में चयन
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी की श्रुतिका ने दिल्ली में उच्च शिक्षा के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग करने की ठानी और दो साल में उनका चयन राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए हो गया। उनका चयन राष्ट्रमंडल देशों के कुल 50 युवाओं में किया गया है, जिसमें चार भारतीय शामिल हैं। सितंबर में उन्हें लंदन में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

शिक्षा के सुधार पर काम कर रही हैं श्रुतिका

श्रुतिका सिंपल फाउंडेशन के साथ टिहरी गढ़वाल में शिक्षा के सुधार पर काम कर रही हैं। वह फाउंडेशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। फिलहाल वह पांच स्कूलों में अपना प्रोजेक्ट चला रही हैं, लेकिन उनका सपना देशभर के सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार पर है। इसके लिए उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट बनाएं हैं जो बच्चों को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत बनाते हैं।

शिक्षा के लिए पहाड़ से होने वाले पलायन से आहत

उन्हें इससे पहले भी टीचर फॉर इंडिया और दलाईलामा फेलोशिप मिल चुकी है। मूल रूप से टिहरी के कखीलभेलधार की रहने वाली श्रुतिका के पिता विनोद सिलस्वाल एमआईटी कॉलेज ढालवाला में जबकि मां मीनाक्षी चंबा के जीआईसी नागणी में शिक्षिका हैं। श्रुतिका कोविड के बाद शिक्षा के लिए पहाड़ से होने वाले पलायन से आहत हैं और वह नहीं चाहतीं कि कोई प्राथमिक शिक्षा के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे शहर जाए।

बच्चों के से कम्यूनिकेशन करते हैं टीचर

हम स्कूल के अंदर बच्चों के साथ दिल से लगाव के लिए प्रैक्टिस करते हैं। हर दिन सुबह के समय बच्चों से शिक्षक बात करते हैं कि वह कैसा अनुभव करते हैं और बच्चों को पूछते हैं कि आज क्या खाया। क्या आज वह ठीक से सो पाए या नहीं सो पाए। क्या उनके घर में कोई समस्या तो नहीं है। इस तरह की बातें बच्चों को प्रभावित करती हैं और बच्चो को लगता है कि कोई उनकी भी सुन रहा है। ऐसे में अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

श्रुतिका सिलस्वाल में ऐसे जागा बच्चों के लिए स्नेह

श्रुतिका सिलस्वाल ने ओमान और दिल्ली में पढ़ाई की।  इस बीच यूथ एलायंस संस्था के साथ वालिंटियर के रूप में काम कर रही थीं। बीकॉम खत्म होने के बाद सीए की तैयारी शुरू करनी थी। लेकिन उनका मन सामाजिक कार्यों में लग रहा था। कोविड-19 के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही थीं. इस दौरान उत्तराखंड से काफी संख्या में लोग पलायन कर दूसरे शहरों में जा रहे थे। श्रुतिका बताती हैं कि मैंने अनेक लोगों से बात की। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों की शिक्षा की थी। इसके अलावा मेरी मम्मी शिक्षिका हैं तो गांव का अनुभव था। तभी मुझे लगा कि वापस गांव जाना चाहिए और लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। इसके बाद सिंपल फाउंडेशन से संपर्क किया और हम एक साथ काम करने लगे। इसका आज परिणाम सामने देखने को मिल रहा है।

Tags: #CommonwealthYouthAwards #Highereducation #Shrutika #SimpleFoundation #TeacherforIndia #DalaiLamaFellowship #tehri #teaching #london
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में पीएम से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Next Post

उद्यान विभाग के निदेशक पद से सस्पेंड हुए डा एचएस बवेजा की बढ़ी मु्श्किलें, अब SIT करेगी जांच

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
उद्यान विभाग के निदेशक पद से सस्पेंड हुए डा एचएस बवेजा की बढ़ी मु्श्किलें, अब SIT करेगी जांच

उद्यान विभाग के निदेशक पद से सस्पेंड हुए डा एचएस बवेजा की बढ़ी मु्श्किलें, अब SIT करेगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.