• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand weather: प्रदेश के इन जिलों में बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें, अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 26, 2023
in Uttarakhand
0
भारी बारिश से कुमाऊं में बाढ़ जैसे हालात, नदी नाले ऊफान पर, बही पर्यटकों की कार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, बारिश से दुश्वारियां भी बढ़ी हुई हैं। पहाड़ी इलाकों में सड़कों का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है।

 

प्रदेश के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। खासकर नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं।

 

बदरीनाथ हाईवे बुधवार को भी कमेडा में बंद

बदरीनाथ हाईवे आज बुधवार को भी कमेडा में बंद है। मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है। हाईवे बाबा आश्रम नन्दप्रयाग-छिनका-पीपलकोटी (नवोदय विद्यालय के पास) बंद है। यात्री हाईवे खुलने का इतंजार कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास तरसाली में अवरुद्ध है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई की 140 सड़कें बंद

प्रदेशभर में अतिवृष्टि के कारण राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाली 140 सड़कें बंद हैं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। इन सड़कों में 109 गढ़वाल मंडल और शेष कुमाऊं मंडल की हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों को अविलंब खुलवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके।

 

Tags: #rain #landslide #debris #yellowalert #flood #disaster #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi#Weatherupdate #heavyrain #alert #orangealert #nationalhighway #block #jalbharav #haridwar
Previous Post

कारगिल विजय दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद… 30 तक बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद… 30 तक बारिश का अलर्ट जारी

आफत की बारिश; यहां घरों पर हुआ भूस्खलन, राज्य की 296 सड़कें बंद... 30 तक बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.