• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Ankit Murder: कारोबारी अंकित को कोबरा से डसवाने वाली माही प्रेमी संग गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 23, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
Ankit Murder: कारोबारी अंकित को कोबरा से डसवाने वाली माही प्रेमी संग गिरफ्तार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवाने वाली माही उर्फ डौली को पुलिस ने उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसकी नौकरानी ऊषा देवी व नौकरानी रामअवतार अभी फरार चल रहे हैं। बता दें कि पुलिस और एसओजी ने चार टीमें उसके पीछे थीं। नेपाल सीमा के अलावा दिल्ली में उसकी घेराबंदी की गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया है कि माही व उसके प्रेमी दीप कांडपाल को गिरफ्तार कर लिया है। माही कहां से पकड़ी गई? उसके कहां भागने की प्लानिंग थी? इन सबसे एसएसपी पंकज भट्ट दोपहर तीन बजे पर्दा उठाएंगे।

माही ने क्यों की अंकित की हत्या?

होटल कारोबारी अंकित चौहान का माही की जिंदगी में लगातार दखल बढ़ रहा था। । एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार, अंकित आए दिन माही के घर पर जाता था। वहां वह पीता-खाता भी था और गाली-गलौज भी करता था। इससे माही परेशान होने लगी। 10 दिन पूर्व माही अंकित के घर पहुंची थी। उसने वहां जमकर हंगामा काटा था। इसके बाद भी अंकित का उसके घर आना-जाना लगा रहा। इससे परेशान माही ने अपने प्रेमी दीप कांडपाल के साथ अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले अंकित के बर्थडे पर आठ जुलाई को सांप से कटवाने की योजना थी, लेकिन सपेरा जो सांप लाया वह कम जहरीला था, इसलिए रणनीति बदलनी पड़ी। उसके बाद 14 जुलाई की रात शराब में नींद की गोली मिलाई और जहरीले कोबरा से कटवाकर अंकित की हत्या कर दी गई।

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई हत्या की योजना

माही और सपेरे ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की योजना बनाई। पूरे देश में सांप से कटवाकर हत्या के दो मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इसमें पहला मामला केरल में हुआ था। एक व्यक्ति ने कोबरा सांप से कटवाकर अपनी पत्नी की हत्या की थी। दूसरा मामला राजस्थान में सामने आया। संभवतया तीसरा केस उत्तराखंड में सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम पेट्रोल देखकर योजना बनाई गई लेकिन दोनों पैरों पर एक ही जगह सांप से कटवाकर अपराधी चूक कर गए।

Tags: #AnkitMurder #Mahi #Dolly #businessman #AnkitChauhan #cobra #MURDER #police #sog #DeepKandpal #Nepalborder #SSPPankajBhatt #haldwani #nainital #crimenews
Previous Post

ऋषिकेश में पीटी उषा ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद, उड़न परी का आचार्यों ने किया अभिनंदन

Next Post

बागेश्वर के रोहित परिहार का अविष्कार, पर्स को बनाया महिलाओं का सुरक्षा कवच

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
बागेश्वर के रोहित परिहार का अविष्कार, पर्स को बनाया महिलाओं का सुरक्षा कवच

बागेश्वर के रोहित परिहार का अविष्कार, पर्स को बनाया महिलाओं का सुरक्षा कवच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.