• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बुल्लावाला पुल खतरे की जद में, सुसुआ नदी के तेज बहाव से ढही सुरक्षा दीवार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2023
in Uttarakhand
0
बुल्लावाला पुल खतरे की जद में, सुसुआ नदी के तेज बहाव से ढही सुरक्षा दीवार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। जिससे डोईवाला विधानसभा के बुल्लावाला पुल भी खतरे की जद में आ गया है। दरअसल, सुसुआ नदी के तेज बहाव के कारण पुल की सेफ्टी वॉल बह गई है। सेफ्टी वॉल बहने के बाद आज लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि सुसुआ नदी के तेज बहाव के पानी के कारण डोईवाला से बुल्लावाला को जोड़ने वाला एक मात्र पुल की 40 मीटर सेफ्टी दीवार बह गई है। दीवार के बह जाने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आज अधिकारियों ने मौके पर जाकर पुल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता अनिल पागंती ने बताया नदी के तेज पानी से पुल की सेफ्टी वॉल का कुछ हिस्सा बह गया है। जिसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अनिल पागंती ने बताया पुल की बगल में खनन होना भी सेफ्टी वॉल के बहने का एक बड़ा कारण है।

मामले में उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया जैसे ही उन्हें सेफ्टी वॉल के हिस्से के बहने की खबर मिली उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। जिसके बाद उन्होंने विभागीय टीम को मौके पर भेजा। साथ ही बिना देर किये सेफ्टी वॉल को पक्का करने के निर्देश भी दिये। उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा टीम द्वारा पूरे पुल का निरीक्षण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर पुल की टेक्निकल जांच भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुल को कोई खतरा नहीं है। 40 मीटर के आसपास सेफ्टी दीवार का हिस्सा बहा है। उसे दुरूस्त किया जा रहा है. बता दें डोईवाला शहर से कई गांवों को जोड़ने वाला यह एक मात्र पुल है। अगर पुल पर आवाजाही बंद होती है तो कई गांवों का संपर्क मार्ग कट जायगा।

Previous Post

एक्शन में सीएम धामी, रजिस्ट्री कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Next Post

UTTARAKHAND WEATHER: इन जिलों में कहर बरपाएगी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
UTTARAKHAND WEATHER: इन जिलों में कहर बरपाएगी बारिश, रेड अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER: इन जिलों में कहर बरपाएगी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.