• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टिहरी में दो कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा, एक की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 14, 2023
in Uttarakhand
0
टिहरी में दो कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा, एक की मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून अपना कहर बरपा रहा है। पहाड़ों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं गंगोत्री से गंगाजल लेकर केदारनाथ जा रहे एक कांवड़िए की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा टिहरी-घनसाली रोड पर नंदगांव के पास हुआ जब दो कांवड़िए गदेरा पार कर सरहे थे उसी समय पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया। भूस्खलन की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

गंगोत्री से गंगाजल लेकर केदारनाथ जा रहे थे कांवड़िए
कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के ग्राम कंकरखेड़ा मेरठ निवासी दो कांवड़िये बाइक से गंगोत्री से गंगाजल लेकर केदारनाथ जा रहे थे। शाम करीब सात बजे टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर नंदगांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन का मलबा वहां से गुजर रहे कांवड़ियों की बाइक पर जा गिरा जिससे दोनों यात्री खाई में गिर गए। सूचना पर पंहुची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन तब तक मुकुल जाटव (21) पुत्र सुनील जाटव निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश की मौत हो चुकी थी जबकि उसका चाचा सनी (30) पुत्र धर्मवीर घायल हो गया। जिसे 108 सेवा से पीएचसी नंदगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। घायल सनी बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट भी पहना था। घायल ने बताया कि गंगोत्री के बाद वह केदारनाथ जा रहे थे। कांवड़ियों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

Previous Post

RAINFALL ALERT: इन जिलों में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

Next Post

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2.35 बजे होगा लॉन्च

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2.35 बजे होगा लॉन्च

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2.35 बजे होगा लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.