• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand weather updates: भारी बारिश की चेतावनी, बदरीनाथ हाईवे समेत 449 सड़कें बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 13, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand weather updates: भारी बारिश की चेतावनी, बदरीनाथ हाईवे समेत 449 सड़कें बंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून कहर बनकर बरस रहा है। पिछले छह दिन से जारी मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बेहाल है। वहीं भारी बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है। अगले तीन तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बदरीनाथ हाईवे समेत 449 सड़कें बंद

उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। नेशनल हाईवे से लेकर सड़क मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद है। गंगोत्री व यमुनोत्री राजमार्ग और बदरीनाथ राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से बाधित हो गए हैं। बता दें कि बदरीनाथ हाईवे समेत आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। वहीं, प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्री की मौत
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छौडी गदेरा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरा और इसकी चपेट में दो यात्री आ गए। जिसमें एक युवती 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को खाई से निकाल रही है। जबकि एक यात्री घायल हुआ है, जिन्हे टीम द्वारा गौरीकुंड के लिए ले जाया जा रहा है। मृतक युवती की पहचान शाली अक्षिता के रूप में हुई है। इसकी उम्र 20 साल है और ये मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है। वहीं इस हादसे में घायल लड़के का नाम शिवास है और इसकी उम्र 24 साल है। यब बिहार का रहने वाला है।

 

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide#weatherupdates #uttarakhandweather#yellowalert #badrinathhighway #rishikesh
Previous Post

Harela 2023: इस दिन होगी हरेला पर्व की छुट्टी, जानें क्या है इसका महत्व

Next Post

Haridwar: रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Haridwar: रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Haridwar: रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.