• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 6, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी जिलों में बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं तो मैदान में जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।  बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से 52 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि 127 सड़कें अब भी बंद हैं। लोनिवि की ओर से इन सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है

बदरीनाथ हाईवे पर दरक रहे पहाड़

बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित चारधाम यात्रा हो रही है। बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे बार बार बाधित हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे  पर बाजपुर में चट्टान से पत्थर गिरकर एक कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

छिनका में मलबा आने से मार्ग बाधित
चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि बाजपुर में हाईवे के ऊपर चट्टान से रुक-रुककर पत्थर छूट रहे हैं। पत्थरों की बौछार से यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं चमोली जनपद में देर रात से हो रही बारिश अभी भी जारी है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह सात बजे फिर बंद हो गया है, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

बारिश के थमने का इंतजार
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद में 16 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर रहे हैं। हाईवे पर छिनका में लगातार पहाड़ी से पत्थर छिटकने के कारण एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। बारिश के थमने का इंतजार किया जा रहा है।

गंगोत्री हाईवे मलबा आने के कारण बंद

दूसरी तरफ यमुनोत्री घाटी में कल देर रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बमुश्किल खोला जा सका। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों के वाहन यहां फंसे रहे। वहीं इससे पूर्व मनेरी के समीप भी करीब आधे घंटे हाईवे बंद रहा था। जिसे खोल दिया गया है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ जुलाई तक इन जनपदों में मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां तेज से भारी बारिश होने की आशंका है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #flood #disaster#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide #weatherupdates #uttarakhandweather#yellowalert #badrinathhighway #nationalhighway #block
Previous Post

कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, शादी के लिए करने थे पैसा इक्टठा

Next Post

दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे सीएम धामी, मीडिया से हुए मुखातिब, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर साधी चुप्पी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे सीएम धामी, मीडिया से हुए मुखातिब, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर साधी चुप्पी

दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे सीएम धामी, मीडिया से हुए मुखातिब, मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर साधी चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.