• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, शादी के लिए करने थे पैसा इक्टठा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 5, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, शादी के लिए करने थे पैसा इक्टठा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांवड़ मेले में बड़ी मात्रा में चरस ले जा रहे बीएससी के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई है। इस चरस को उसे अपने दोस्त को देना था, जिसे बाद में मेले में बेचा जाना था। आरोपी चमोली से चरस खरीदकर लाया था। आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मुखिबर की सूचना पर खुलासा

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कांवड़ मेले में चरस सप्लाई करने जाने वाले हैं। ये तस्कर आपस में व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते हैं। ऐसे में उनकी कॉल डिटेल का पता लगाना मुश्किल था। तस्करों की तलाश के लिए मुखिबरों को सक्रिय किया गया।

जोशीमठ का रहना वाला  है तस्कर
एसओ रायपुर कुंदन राम को सूचना मिली कि एक कार सवार रिंग रोड की ओर से जाने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की और इस कार को रोका गया। कार सवार युवक ने अपना नाम बलदेव सिंह पवार निवासी भेंटा, उर्गम तहसील, जोशीमठ, चमोली बताया। उसकी कार की तलाशी लेने पर दो किलोग्राम चरस बरामद की गई। एसएसपी के अनुसार उसने पूछताछ में बताया कि वह डीबीएस पीजी कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके एक स्थानीय दोस्त ने उसे कांवड़ मेले में चरस बेचने की योजना बताई थी। इसके लिए उसने थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चमोली से चरस खरीदी और जब यह लगभग दो किलोग्राम हो गई तो इसे वह ऋषिकेश में अपने दोस्त को देने जा रहा था। उसे बताया गया था कि कांवड़ मेले में चरस की काफी मांग रहती है। इस चरस को खरीदने के लिए किन-किन लोगों ने संपर्क किया था इसकी जानकारी उसके दोस्त को है। एसएसपी ने बताया कि उसके दोस्त की भी तलाश की जा रही है।

अक्तूबर में होनी है शादी, खर्च के लिए कई महीनों से बेच रहा था चरस
आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों उसकी सगाई हुई। उसके पास शादी की शॉपिंग आदि के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने अपने दोस्तों से चरस खरीदकर तस्करी की। कुछ दिन पहले तक वह कई बार देहरादून में कॉलेजों के छात्रों को चरस बेच चुका है। पुलिस के अनुसार उसके पिता चमोली में खेती करते हैं।

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाया काफल, सीएम धामी को पत्र लिखकर कही ये बात

Next Post

Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद

Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.