• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Kanwar Yatra 2023: बाइक से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा तो रखें इस बात का ध्यान, वरना पैदल नापना पड़ेगा रास्ता

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 4, 2023
in Uttarakhand
0
Kanwar Yatra 2023: बाइक से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा तो रखें इस बात का ध्यान, वरना पैदल नापना पड़ेगा रास्ता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज से शिवजी की आराधना का महापर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही Kanwar Yatra आगाज भी हो गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने  हुड़दंग मचाने वाले कांवड़ियों पर नकेल  कसने की तैयारियां की है। अक्सर देखा जाता है कि कई कांवड़ यात्री अपनी बाइक से साइलेंसर निकालकर यात्रा करते हैं। इस कारण अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न करवाने और हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके लिए बाइक से साइलेंसर निकालकर यात्रा करने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बाइक होगी सीज

बता दें कि साइलेंसर निकालकर अत्याधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। ऐसे में हुड़दंग मचाने वाले चालकों की बाइक बार्डर पर ही सीज कर दी जाएगी। इसको लेकर बार्डर क्षेत्र की थाना-चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान साइलेंसर निकालकर बाइक चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बार्डर पर चेकिंग के दौरान यदि बिना साइलेंसर वाली बाइक नजर आती है तो उसे तत्काल सीज कर दिया जाएगा। इसको लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी सहयोग की अपील की गई है।

चार करोड़ कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना
कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से कांवड़ यात्री गंगाजल लेने हरिद्वार आते हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, इस वर्ष करीब चार करोड़ कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव एवं गंगा भक्त कांवडिय़ों की यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि आए शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की सभी तरह की व्यवस्था सुचारू रूप से चलें, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से बजट की व्यवस्था की गई है।

Previous Post

पिता ने बनाया अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

Next Post

Uttarakhand में आफत की बारिश, बदरीनाथ हाईवे बाधित…इस दिन से थमेगी बारिश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand में आफत की बारिश, बदरीनाथ हाईवे बाधित…इस दिन से थमेगी बारिश

Uttarakhand में आफत की बारिश, बदरीनाथ हाईवे बाधित…इस दिन से थमेगी बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.