• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ADIPURUSH पर भड़के हरिद्वार के संत, फिल्म पर बैन नहीं लगा तो हरकी पैड़ी पर धरना देने की चेतावनी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 20, 2023
in Uttarakhand, देश
0
ADIPURUSH पर भड़के हरिद्वार के संत, फिल्म पर बैन नहीं लगा तो हरकी पैड़ी पर धरना देने की चेतावनी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार के संत समाज ने फिल्म आदिपुरुष के प्रसारण पर रोक नहीं लगने पर हरकी पैड़ी पर धरना देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। श्री गरीबदासीय आश्रम में संत समाज की बैठक के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि आदिपुरुष में सनातन हिंदू संस्कृति पर जिस प्रकार कुठाराघात किया गया है। वह सहन करने योग्य नहीं है।

स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्म आदिपुरुष में निर्माता निर्देशक ने तमाम मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए भावनाओं को आहत करने का काम किया है। फिल्म में सी ग्रेड के संवाद रखकर हिंदू धर्म का उपहास उड़ाया गया है।

स्वामी अमृतानंद ने कहा कि श्रीराम व माता सीता करोड़ों हिंदुओं के आराध्य हैं। बैठक में महंत गंगादास, महंत सूरजदास, महंत श्याम प्रकाश, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अमृतानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी लाल बाबा, स्वामी अनंतानंद, महंत परमेश्वर मुनि, स्वामी कृष्णानंद, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार जिले में आदिपुरुष के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग
वहीं अखिल भारतीय सनातन परिषद ने हरिद्वार जिले में फिल्म आदिपुरुष के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इससे पूर्व निरंजनी अखाड़ा स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय में साधु-संतों की बैठक में भी फिल्म की निंदा करते हुए रोक लगाने की मांग की गई। उग्र विरोध की चेतावनी भी दी गई।

बैठक के बाद अखिल भारतीय सनातन परिषद युवा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि ने कहा कि आदिपुरुष तीर्थनगरी हरिद्वार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म है। इसलिए पूरे हरिद्वार जनपद में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए।

उग्र विरोध करेंगे
परिषद के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि फिल्म में भगवान श्रीराम, श्री हनुमान, श्री लक्ष्मण और माता सीता के किरदारों को गलत ढंग से दर्शाया गया है। रामानंद सागर के महाभारत सीरियल में हमारे आराध्यों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया था, लेकिन आदिपुरुष फिल्म में ऐसे दृश्य फिल्माए गए तो भारतीय संस्कृति के साथ ही करोड़ों हिंदुओं को आस्था पर कुठाराघात है। राष्ट्रीय प्रचार सचिव स्वामी सतीश वन ने कहा कि सेंसर बोर्ड को भी ऐसी फिल्मों की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

चेतावनी देते हुए कहा कि अविलम्ब हरिद्वार जनपद के सभी मॉल और सिनेमाघरों से आदिपुरुष फिल्म हटवाई जाए, नहीं तो अखिल भारतीय सनातन परिषद से जुड़े कार्यकर्ता इसका उग्र विरोध करेंगे। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड को तत्काल प्रभाव से आदिपुरुष पर बैन लगाना चाहिए।

Previous Post

सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

Next Post

100 की स्पीड से दौड़ रही थी बस और स्टेयरिंग पर बेहोश पड़ा था चालक…फिर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
100 की स्पीड से दौड़ रही थी बस और स्टेयरिंग पर बेहोश पड़ा था चालक…फिर

100 की स्पीड से दौड़ रही थी बस और स्टेयरिंग पर बेहोश पड़ा था चालक...फिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.