• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, रानीखेत में 20 जून से होगी रैली, जानें पूरा शेड्यूल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 19, 2023
in Uttarakhand, देश, सेना
0
सेना में भर्ती होने का सुनहरा  मौका, रानीखेत में 20 जून से होगी रैली, जानें पूरा शेड्यूल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो मौका आ गया है। 20 जून से उत्तराखंड में में अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो रही है। अग्निवीर भर्ती का पहला चरण अल्मोड़ा आर्मी सेंटर से शुरू हो रहा है। यहां पर 20 जून को अभ्यर्थियों के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत रानीखेत आर्मी सेंटर पर होने वाली भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
चुनौती भरी इस भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए सभी सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। स्थानीय जिला प्रसाशन ने दूर दूर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर में रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की है। वहीं होटल-ढाबों में भी खाने-पीने की दरें निर्धारित कर ओवर रेटिंग के खिलाफ सख्त हिदायत दे दी गयी है। इसके बावजूद भी अगर कोई निर्धारित दर से ज्यादा पैसे लेता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

रात ढाई बजे से सुबह 6 बजे तक होगी एंट्री
अग्निवीर भर्ती के लिए 20 जून को रात ढाई बजे से अभ्यर्थियों की सैन्य परिसर में एंट्री शुरू कर दी जाएगी। एंट्री सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। जो 6 बजे के बाद आएगा उसे वापस घर लौटना पड़ सकता है। जारी हुई सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन अल्मोड़ा जिले के युवा दौड़ लगाएंगे। दौड़ में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को तय समय में अपनी दौड़ पूरी करनी होगी।

पास के जिलों के लिए भी रानीखेत सेंटर
सेना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तहत आनेवाले चार जिले- बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए रानीखेत सेंटर तय किया गया है। रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में यह भर्ती आयोजित की जा रही है।

पहले होगी दौड़, फिर बाकी फिटनेस टेस्ट
रात ढाई बजे से भर्ती सेंटर यानी रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में एंट्री खोल दी जाएगी जो कि सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। 6 बजे एंट्री बंद हो जायेगी। भर्ती सेंटर पर समय से पहुंचे अभ्यार्थियों की दौड़ के लिए 100-100 का ग्रुप बनाया जाएगा. सभी 100 लोगों को एक ही ग्रुप में दौड़ना होगा। दौड़ के लिए भर्ती सेंटर के मैदान पर 400 मीटर का एक ट्रैक तैयार किया गया है।

ऐसे होगा फिजिकल टेस्ट

  • इस ट्रैक पर सभी अभ्यर्थियों को 1600 मीटर यानी 4 चक्कर तय समय में पूरे करने होंगे। दौड़ में पास हुए अभ्यर्थियों को अन्य फिजिकल टेस्ट के अगले चरण में भेजा जाएगा।
  • दूसरे चरण में सबसे पहले छाती की माप फिर हाइट, बीम फिर लंबी कूद और जिग-जैग टेस्ट होंगे। अभ्यर्थी को ये सब टेस्ट क्वालीफाई करने होंगे। तब जाकर डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया शुरू होगी
  • डॉक्युमेंट चेक करने के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

 

मेडिकल टेस्ट में हुई ये गलतियां तो हो जाएंगे बाहर

  • शरीर के किसी भी हिस्से पर अश्लील टैटू या कोई शब्द गुदवाया होगा तो उसे नहीं लिया जाएगा
  • टैटू को जलाने और शरीर पर जख्म कर के हटाने की कोशिश पर भी मनाही है
  • अभ्यर्थी को अपने साथ बॉल पेन और फोटो चिपकाने के लिए गोंद लेकर आनी है
  • अभ्यर्थी को स्नान करके आने की हिदायत दी गयी है. साथ ही शरीर की सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया है
  • सर के बाल और दाढ़ी के बाल कटवाने और शरीर के सभी बालों को साफ करने को कहा गया है
  • कान के मैल को केवल कान के डॉक्टर से ही साफ करवाने की निर्देश हैं
  • शरीर में किसी भी तरह का कोई गहना, धागा, ताबीज या धार्मिक चिन्ह ना हो. शरीर में कहीं भी गले
  • कान में में कोई धातु न पहनें
  • हाथ और पैर के नाखून कटे हों। साथ ही किसी भी प्रकार का कोई का कलर, नेल पॉलिश, मेहंदी नहीं लगी हो
  • अगर अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का संक्रमण यानी इंफेक्शन है, तो इसकी जानकारी मेडिकल टेस्ट से पहले देनी होगी

Previous Post

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की उत्‍तराखंड के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी की तारीफ

Next Post

UTTARKHAND WEATHER: बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इस दिन दस्तक देगा मौनसून

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
UTTARKHAND WEATHER: बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इस दिन दस्तक देगा मौनसून

UTTARKHAND WEATHER: बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इस दिन दस्तक देगा मौनसून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.