• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की उत्‍तराखंड के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी की तारीफ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 19, 2023
in Uttarakhand
0
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की उत्‍तराखंड के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी की तारीफ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में जनता को संबोधित किया। इस दौरान एक बार फिर उनकी जुबां पर उत्तराखंड का नाम आया है। दरअसल, भीमताल विधानसभा के विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा ककोड़ पोस्ट पटरानी के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख प्रधानमंत्री ने मन की बात में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत लिया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी व्यक्तिगत तौर पर फोन करके डिकर सिंह मेवाड़ी से बात की।

बता दें कि 32 वर्षीय ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी वर्तमान में ककोड़ के ग्राम प्रधान हैं। उनको सरकार के द्वारा 3500 रू मानदेय के रूप में उपलब्ध होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेकर उन्होंने 9 सितंबर 2022 को विकासखंड ओखल कांडा के गौनयोरो ग्राम सभा ककोड़, ड़ालकन्या और बढ़ौन ग्राम सभा के एक-एक मरीज को गोद लिया।

हर महीने पहुंचाते हैं राशन
इसके तहत वह प्रत्येक माह हर मरीज को 10 किलो चावल 10 किलो आटा 1 किलो अरहर की दाल 1 किलो चने की दाल और एक सरसों के तेल की शीशी देते हैं और हर महीने उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके घर जाते हैं। मरीजों को राशन वह अन्य देखभाल में उनका सरकार के द्वारा दिया जाने वाला सारा मानदेय खर्च हो जाता है और कभी-कभी उससे भी अधिक। लेकिन फिर भी डिकर सिंह मेवाड़ी निराश नहीं रहते हैं। हर माह सही समय पर राशन मरीजों को उपलब्ध कराते हैं और कुशलता पूछने जाते हैं। डिकर सिंह मेवाड़ी ने बताया कि जून माह का राशन वह आज सोमवार को वितरित करने वाले हैं।

सीएम धामी ने डिकर सिंह से की बात  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात में डिकर सिंह मेवाड़ी के नाम का उल्लेख सुनने के बाद व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में उनका उल्लेख किया है वह शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि उनके द्वारा ऐसे लोगों के लिए क्या किया जा सकता है। जिस पर डिकर सिंह मेवाड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह लोग अति दूरस्थ क्षेत्र में से आते हैं। उन्‍होंने सुविधाओं की बात भी की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र जिलाधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

Previous Post

पिछले बार के मुकाबले इस बार उत्‍तराखंड में जंगलों को मिली राहत, 798 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आए

Next Post

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, रानीखेत में 20 जून से होगी रैली, जानें पूरा शेड्यूल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सेना में भर्ती होने का सुनहरा  मौका, रानीखेत में 20 जून से होगी रैली, जानें पूरा शेड्यूल

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, रानीखेत में 20 जून से होगी रैली, जानें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.