• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Wrestlers Protest: गंगा में मेडल विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 30, 2023
in Uttarakhand
0
Wrestlers Protest: गंगा में मेडल विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवान गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने पहुंचे हैं। खिलाड़ियों के हरिद्वार गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने की खबर ने न केवल दिल्ली बल्कि, उत्तराखंड की सियासत में भी हलचल मचा दी है। जगह-जगह पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठन खिलाड़ियों के इंतजार में खड़े हैं। वहीं दिल्ली से निकले पहलवानों का जत्था हरिद्वार पहुंच गया है। उधर, गंगा सभा ने हर की पैड़ी पर मेडल विसर्जन का विरोध किया है। इसे देखते हुए पहलवान नाई सोता घाट पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पहलवान कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।

नाई सोता घाट पहुंचे पहलवान
मेडल विसर्जित करने के लिए पहलवान नाई सोता घाट पहुंचे हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि पहलवान हर की पैड़ी पर मेडल गंगा में प्रवाहित करेंगे। नाई सोता घाट भी हर की पैड़ी के पास ही है। मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए साक्षी मलिक और विनेश फोगाट हरिद्वार पहुंची हैं। हरिद्वार में जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी उनके साथ हैं। इसके साथ ही सैकड़ों लोग भी पहलवानों के समर्थन में गंगा घाट पहुंचे हैं।

गंगा सभा ने पहलवानों का किया विरोध
हरिद्वार गंगा सभा ने हर की पैड़ी पर पहलवानों के मेडल विसर्जित करने का विरोध किया है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा है कि हर की पैड़ी लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का स्थल है। यहां पर किसी भी राजनीतिक मुद्दे को तूल देने के लिए कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि पहलवानों की ओर से किए जा रहे मेडल विसर्जन का विरोध किया जाएगा। उन्हें पहले गंगा आरती में बैठने को कहा जाएगा। उनसे निवेदन किया जाएगा कि वो इस तरह का कृत्य हर की पैड़ी पर न करें। यदि वे नहीं मानते हैं तो गंगा सभा इसका विरोध करेगी।

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग
बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी न होने पर महिला पहलवान आंदोलनरत हैं। इस बीच उन्होंने अपने मेडल को गंगा में विसर्जित करने का ऐलान किया। इतना ही नहीं पहलवान दिल्ली से मेडल लेकर हरिद्वार पहुंच चुके हैं।

 

Previous Post

पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना, युवक ने पत्थर से कुचकर पड़ोसी को मार डाला

Next Post

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.