• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान, बागेश्वर में ली अंतिम सांस

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 20, 2023
in Uttarakhand, मिसाल
0
नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान, बागेश्वर में ली अंतिम सांस
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर। देश ने आज एक स्वाधीनता सेनानी खो दिया। बागेश्वर जिले के निवासी राम सिंह चौहान का आज निधन हो गया है। गढ़वाल राइफल और आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे राम सिंह चौहान ने 101 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मृत्यु पर तमाम नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि जिले के रहने वाले आजाद हिंद फौज के स्वाधीनता सेनानी 101 वर्षीय राम सिंह चौहान कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सेनानी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। सेनानी के बीमार होने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी। लोगों ने सेनानी के जल्द स्वास्थ होने की कामना भी की थी। लेकिन आज सुबह तीन बजे उन्होंने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली।

आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे राम सिंह चौहान
पासदेव वज्यूला निवासी राम सिंह चौहान आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही रहे हैं। वह गढ़वाल राइफल में तैनाती के दौरान ही सशस्त्र आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उन्होंने आजादी के आंदोलन में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया था। चौहान के वीरता के किस्से से इलाके के लगभग हर व्यक्ति को मालूम थे। सभी लोग उनसे प्रेरित होते थे।

सिंह चौहान ने गढ़वाल राइफल में भी दी सेवा
22 फरवरी 1922 को जन्मे राम सिंह चौहान के खून में ही वीरता भरी थी। पिता तारा सिंह वर्ष 1940 में गढ़वाल राइफल्स में पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। इनके पिता ने पहला विश्व युद्ध लड़ा था। वहीं राम सिंह भी पिता की तरह वीर सैनिक थे। वह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। देश में आजादी का आंदोलन चल रहा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रभावित होकर राम सिंह चौहान वर्ष 1942 में अपने साथियों के साथ सशस्त्र आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए।

ताम्र पत्र से थे सम्मानित किया
1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह चौहान को ताम्र पत्र से सम्मानित किया। पिछले दिनों खेत में काम करते करते समय अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। राम सिंह चौहान भ्रष्टाचार को कलंक मानते रहे। स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह चौहान के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवान, कांग्रेस नेता भगवत सिंह डसीला, पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल आदि ने गहरा दुख जताया है।

Previous Post

तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी बिजली

Next Post

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में की थी ब्लूटूथ से नकल, अब 47 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की मौत

केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की मौत

June 15, 2025
मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

June 15, 2025
मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

मानसून आने से पहले cm धामी ने बुलाई बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

June 15, 2025
आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक

आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक

June 14, 2025
कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव  बेसमेंट में पार्किंग न कराने वाले संस्थानों और संबंधित व्यक्ति पर सख्ती से होगी एनफोर्समेंट की कार्रवाई

कैंची धाम बाईपास परियोजना फिर अटकी, वन विभाग ने लौटाई फाइल

कैंची धाम बाईपास परियोजना फिर अटकी, वन विभाग ने लौटाई फाइल

June 13, 2025
Next Post
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में की थी ब्लूटूथ से नकल, अब 47 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में की थी ब्लूटूथ से नकल, अब 47 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.