• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी बिजली

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 20, 2023
in Uttarakhand
0
तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी बिजली
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित चंद्रशिला पर हादसा हो गया। यहां  2 यात्री आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों यात्री की जान को नुकसान नहीं हुआ। दोनों यात्री आकशीय बिजली गिरने से  बेहोश हो गए। सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम में दोनों यात्रियों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि बीते शाम जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग में एक सूचना मिली थी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला में बिजली गिरी है, जिसकी चपेट में आने के कारण 2 यात्री अचेत हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ टीम उखीमठ, एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

बता दें कि घायल का नाम सागर नौटियाल (23) पुत्र जगदम्बा प्रसाद, दूसरे का नाम हिमांशु नौटियाल (29) पुत्र पारेश्वर प्रसाद, दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले हैं। बता दें कि तुंगनाथ मंदिर से ठीक ऊपर चंद्रशिला मौजूद है। चंद्रशिला में गंगा का मंदिर है, जो चोटी पर मौजूद है।  यहां से सामने हिमाच्छादित श्रृंखलाएं और खूबसूरत घाटी नजारे देखने को मिलते हैं। यानी यहां से आप 360 डिग्री का व्यू का लुत्फ उठा सकते हैं।  माना जाता है कि तुंगनाथ की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है, जब चंद्रशिला के दर्शन किए जाते हैं। चंद्रशिला समुद्र तल से करीब 3,690 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Previous Post

खुल गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 500 से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

Next Post

नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान, बागेश्वर में ली अंतिम सांस

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान, बागेश्वर में ली अंतिम सांस

नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही राम सिंह चौहान, बागेश्वर में ली अंतिम सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.