• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जोशीमठ की तरह अब तुंगनाथ भी धंसने लगा! ASI ने किया खुलासा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 18, 2023
in Uttarakhand
0
जोशीमठ की तरह अब तुंगनाथ भी धंसने लगा! ASI ने किया खुलासा
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व का सबसे ऊंचा शिवालय तुंगनाथ जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 12 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसको लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तुंगनाथ मंदिर भी जोशीमठ की तरह ही धंसने लगा है। ये खुलासा (ASI) यानि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से कराई गई स्टडी में हुआ है। स्टडी के मुताबिक मंदिर में 5 से 6 डिग्री तक का झुकाव और परिसर के अंदर बने मूर्तियों और छोटे स्ट्रक्चर में 10 डिग्री तक का झुकाव देखने को मिला है। मंदिर ऐसे ही झुकता रहा, तो इसके गिरने और नष्ट होने का खतरा है।

पंच केदार में एक तीसरा केदार तुंगनाथ मंदिर पर साल 1991 में आए बड़े भूकंप के अलावा 2012 के उखीमठ और 2013 की केदारनाथ आपदा का भी गहरा असर पड़ा। इसके बाद ही मंदिर का झुकना शुरू हुआ और तुंगनाथ की स्थिति अब खतरे में है। जानकारी के मुताबिक मंदिर का झुकाव देखने के लिए एएसआई ने साल 2017-18 में शीशे की स्केल लगाई थी। इसके आधार पर अब आंकड़े जुटाने से पता चला है कि तुंगनाथ मंदिर खतरनाक ढंग से झुक रहा है। तुंगनाथ मंदिर की बाहरी दीवार से कई जगह पत्थर भी निकल गए हैं। asi नेकेंद्र सरकार को इस संबंध में जानकारी देते हुए संरक्षित इमारत के तौर पर शामिल किए जाने की सलाह दी है। इस पर अमल करते हुए सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी है। एएसआई मंदिर में झुकाव की मुख्य वजह को जानने और अगर संभव हो तो रिपेयर करने कोशिश करेगा।

Previous Post

बागेश्वर में किशोर से कुकर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Next Post

मुस्लिम युवक से भाजपा नेता की बेटी की शादी पर आखिर क्यों मचा बवाल, पढ़िए पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
मुस्लिम युवक से भाजपा नेता की बेटी की शादी पर आखिर क्यों मचा बवाल, पढ़िए पूरी खबर

मुस्लिम युवक से भाजपा नेता की बेटी की शादी पर आखिर क्यों मचा बवाल, पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.