• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में अब पीछे बैठने वालों का भी कटेगा चालान! SSP ने सड़क पर उतरकर दिया सुरक्षा का संदेश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 20, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में अब पीछे बैठने वालों का भी कटेगा चालान! SSP ने सड़क पर उतरकर दिया सुरक्षा का संदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। दोपहिया वाहन चलाने वाले ही नहीं, अब पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एसएसपी देहरादून ने खुद सड़क पर उतरकर अनोखे अंदाज में अभियान चलाया। इस दौरान जहां डबल हेलमेट पहनकर सफर करने वाले लोगों को फूल देकर सम्मानित किया गया, वहीं बिना हेलमेट पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट की अहमियत समझाते हुए हेलमेट वितरित किए गए।

एसएसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों पर दोपहिया वाहन चालकों और उनके पीछे बैठी सवारियों (पिलियन राइडर्स) को यातायात नियमों की जानकारी दी। एसएसपी ने लोगों को समझाया कि हेलमेट सिर्फ पुलिस के चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सड़क हादसे की स्थिति में खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

अभियान का खास अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। नियमों का पालन करते हुए चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों हेलमेट पहने मिले तो पुलिस ने उन्हें फूल देकर सम्मानित किया। वहीं, बिना हेलमेट सफर कर रहे पिलियन राइडर्स को हेलमेट बांटकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया।

एसएसपी ने लोगों से ओवरस्पीडिंग से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, कार में सीट बेल्ट लगाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की।

अब होगी चालानी कार्रवाई

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता अभियान के बाद अब दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने पर वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की आदतों में बदलाव लाकर सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को कम करना है।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

November 20, 2026
​दुखद समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

​दुखद समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

November 20, 2026
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु

GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु

November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

November 19, 2026
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य,यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू

भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य,यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू

November 18, 2026
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

November 18, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.