• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत,चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को प्राथमिक शिक्षा की सेवाओं की होगी गणना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 16, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत,चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को प्राथमिक शिक्षा की सेवाओं की होगी गणना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वेतन संबंधी भ्रांतियों को दूर कर दिया गया है। अब प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नत एलटी शिक्षकों की समान वेतनमान वाले पद पर की गई पूर्व सेवाओं को भी गणना में सम्मिलित किया जायेगा, जिसका लाभ विभाग में कार्यरत हजारों शिक्षकों को मिलेगा। विभागीय मंत्री  धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई और शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत का आभार जताया।

राज्य सरकार ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति से संबंधित शासनादेश संख्या 150/XXIV-नवसृजित /2019-09(04)2017, दिनांक 06 सितम्बर, 2019 में संशोधन कर दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव की ओर से जारी आदेश के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थाओं के शैक्षणिक पदों पर नियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कार्मिकों को साधारण वेतनमान में 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर चयन वेतनमान तथा चयन वेतनमान में 12 वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जायेगा। पूर्व में जारी शासनादेश में संशोधन के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में पदोन्नत एलटी शिक्षकों की समान वेतनमान वाले पद पर की गई पूर्व सेवाओं को भी गणना में सम्मिलित करने का स्पष्ट प्रावधान कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा, जिनकी पदोन्नति के कारण सेवा अवधि की गणना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। संशोधित शासनादेश के अनुसार, प्राथमिक शिक्षा से पदोन्नत होकर माध्यमिक शिक्षा में एलटी संवर्ग के ऐसे शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षा में समान वेतनमान वाले पद पर की गई सेवाओं को भी चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की गणना में शामिल किया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित प्रावधान के अतिरिक्त पूर्व शासनादेश की अन्य शर्तें एवं प्रावधान यथावत रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा शिक्षक हित में किए गए इस संशोधन को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कार्यरत कार्मिकों की सेवा संबंधी विसंगतियों के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार के इस कदम का

बयान-
प्रदेश के शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इस निर्णय से प्राथमिक शिक्षा से पदोन्नत होकर माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Previous Post

शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने जनपदों को जारी किए दिशा-निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने जनपदों को जारी किए दिशा-निर्देश

शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने जनपदों को जारी किए दिशा-निर्देश

November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना

मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना

November 16, 2026
देहरादून में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के घर चोरी का खुलासा, 10 लाख की ज्वेलरी बरामद

देहरादून में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के घर चोरी का खुलासा, 10 लाख की ज्वेलरी बरामद

November 15, 2026
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

November 15, 2026
देहरादून: सहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, संचालिका गिरफ्तार

देहरादून: सहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, संचालिका गिरफ्तार

November 14, 2026
जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी का सियासी पारा चढ़ा, जमकर किया बवाल

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी का सियासी पारा चढ़ा, जमकर किया बवाल

November 14, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.