• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 12, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत उत्तराखण्ड के काशीपुर को प्रदेश में तथा रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन एवं शहरी स्थानीय निकायों में किए गए उल्लेखनीय सुधारों के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता के आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करते हुए निकायों को स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से स्वच्छता के मानकों में निरंतर सुधार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता पहल को मजबूत करने, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

 

Previous Post

देहरादून में 14 लाख की लूट का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से पकड़े गए दोनों फरार अभियुक्त

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में 14 लाख की लूट का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से पकड़े गए दोनों फरार अभियुक्त

देहरादून में 14 लाख की लूट का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से पकड़े गए दोनों फरार अभियुक्त

November 11, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026
देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

November 9, 2026
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

November 6, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.