• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 9, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना 7 नवंबर 2026 की है। हरिपुर कलां निवासी राजेश कुमार सोनी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जमीन के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये नकद लेकर अपने साथियों के साथ वाहन से इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पास पीछे से एक्टिवा और बाइक पर सवार 4-5 युवकों ने उनके वाहन को रोककर मारपीट शुरू कर दी और पीछे की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को अल्का डेयरी से मेहूंवाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

परिचित से मिली थी नकदी की जानकारी

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य पीड़ित के परिचित दिनेश तिवारी के पास जमीन के सौदे से जुड़ी बड़ी नकदी होने की जानकारी आरोपियों को पहले से थी। दिनेश तिवारी से परिचय के आधार पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी (27), जसमीत सिंह (18) और शक्ति सिंह (47) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.50 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की पहचान भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

November 9, 2026
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

November 6, 2026
अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

November 6, 2026
देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

November 5, 2026

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.