• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अच्छी खबर: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, देश-विदेश के पर्यटकों को कराएंगे उत्तराखंड भ्रमण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 12, 2023
in Uttarakhand
0
अच्छी खबर: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, देश-विदेश के पर्यटकों को कराएंगे उत्तराखंड भ्रमण
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के 12वीं पास स्थानीय युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए उत्तराखंड में दक्ष टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। ये टूरिस्ट गाइड स्थानीय युवा ही होंगे। पर्यटन विभाग ने पहल करते हुए 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए हर जिले से 30 युवा चुने गए हैं।

 

पूरे प्रदेश में 390 टूरिस्ट गाइड की टीम होगी तैयार

पर्यटन विभाग ने प्रत्येक जिले में 30 टूरिस्ट गाइड बनाने की योजना बनाई है। इससे प्रदेश भर में 390 टूरिस्ट गाइड की टीम तैयार होगी। टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रुद्रप्रयाग जिले में प्रशिक्षण चल रहा है। चमोली जिले के बाद कुमाऊं मंडल में टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

 

युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

दरअसल, प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में 30-30 युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गढ़वाल मंडल के लगभग सभी जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

पांच साल का मिलेगा लाइसेंस

अब कुमाऊं मंडल के 12वीं पास युवाओं के पास टूरिस्ट गाइड बनने का मौका है। 10 दिन का प्रशिक्षण देने के बाद टूरिस्ट गाइड का पांच साल का लाइसेंस दिया जा रहा है। लाइसेंस जारी करने से विभाग युवाओं का पुलिस सत्यापन भी करा रहा है।

 

गाइड से सीधे संपर्क कर सकेंगे पर्यटक

पर्यटन विभाग अपनी वेबसाइट पर दक्ष टूरिस्ट गाइडों की पूरी जानकारी अपलोड करेगा, जिसमें गाइड का नाम, क्षेत्र और मोबाइल नंबर भी होगा। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक सीधे टूरिस्ट गाइड से संपर्क कर सकते हैं।

 

स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों की दी जा रही जानकारी

अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए प्रत्येक जिले में टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में युवाओं को पर्यटकों के साथ व्यवहार, स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े सांस्कृतिक, पौराणिक व ऐतिहासिक विशेषता की जानकारी दी जा रही है।

 

Previous Post

हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों की गाड़ी में लगी आग, बाल बाल बची जान

Next Post

CBSE 12वीं के रिजल्ट घोषित….लेकिन जारी नहीं हुई मेरिट लिस्ट; जाने क्यों

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
CBSE 12वीं के रिजल्ट घोषित….लेकिन जारी नहीं हुई मेरिट लिस्ट; जाने क्यों

CBSE 12वीं के रिजल्ट घोषित....लेकिन जारी नहीं हुई मेरिट लिस्ट; जाने क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.