• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 13, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून में विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजपुर थाना क्षेत्र में किराये के फ्लैट में अवैध रूप से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोबाइल और लैपटॉप में एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक आईपैड, पांच चार्जर और तीन लग्जरी वाहन बरामद किए हैं।

गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे ठगी

देहरादून पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र में कुछ लोग किराये के फ्लैट में अवैध कॉल सेंटर चला रहे हैं और इसके माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तरला नागल रोड स्थित आर्चिड पार्क के एक फ्लैट में छापा मारा और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विदेशी नागरिकों को गूगल वॉइस ऐप के माध्यम से कॉल करते थे। वे उनके मोबाइल या लैपटॉप में खराबी होने की बात कहकर उसे ठीक करने और एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। इसके बदले विदेशी नागरिकों से 100 डॉलर कीमत का गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा जाता था। इसके बाद उनसे गिफ्ट कार्ड का नंबर या उसकी फोटो मंगाई जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, गिफ्ट कार्ड प्राप्त करने के बाद आरोपियों द्वारा कई ग्राहकों को एंटीवायरस ऐप उपलब्ध नहीं कराया जाता था। इस तरह उनके साथ धोखाधड़ी की जाती थी।

अमेरिका और कनाडा के नागरिक थे निशाने पर

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी आशीष नागर ने बताया कि वह पहले नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता था, जहां विदेशी नागरिकों को इसी तरह कॉल कर ठगी की जाती थी। करीब तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर वह देहरादून आ गया और यहां अपने साथियों के साथ किराये के फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाने लगा।

आरोपियों ने कथित तौर पर विदेशी नागरिकों के करीब पांच हजार मोबाइल नंबर खरीदे थे। इन्हीं नंबरों पर कॉल कर लोगों को एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराने के नाम पर गिफ्ट कार्ड हासिल किए जाते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उनके निशाने पर मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के नागरिक थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिफ्ट कार्ड को कम कीमत पर बेच देते थे और इसके बदले उन्हें अलग-अलग खातों में रकम मिलती थी। गिरोह कथित तौर पर कुछ समय तक एक स्थान पर कॉल सेंटर चलाने के बाद जगह बदल देता था, ताकि पुलिस और अन्य एजेंसियों की नजर से बच सके।

मेरठ और सुलतानपुर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष नागर (32), अक्षत शर्मा (22), अंशु मुद्गल (23), राज सिंह (23) और अभिनव सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपी मेरठ और दो सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

कार्रवाई एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमाई, जाखन चौकी प्रभारी अनित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

October 13, 2026
चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

October 13, 2026
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

October 12, 2026
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

October 11, 2026
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

October 11, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.