• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 13, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडालयुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया  आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी  सीमा खन्ना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के पहले दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों को आयोग की तरफ से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान अयोग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद की चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिलों के पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान सहित अपराध एवं कानून व्यवस्था सम्बंधी प्रस्तुतीकरण दिया।

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों के सम्बंध में संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लाॅनर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अर्द्धसैनिक बल,आबकारी,जीएसटी,परिवहन,वन विभाग, एयपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया,कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में प्रधान सचिव भारत निर्वाचन आयोग एस.बी. जोशी, बी.के. पाठक, कुमांऊ मंडलायुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरुप, आईजी निलेश आनंद भरणे, आईजी कुमांऊ रेंज नवेदिता कुकरेती, प्रभारी आईजी गढ़वाल रेंज विमि सचदेवा, स्टेट पुलिस नोडल आईजी कृष्ण कुमार वीके, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोदंडे सहित सभी डीएम,एसएसपी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकरी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।

Previous Post

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

Next Post

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

October 13, 2026
चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

October 13, 2026
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

October 12, 2026
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

October 11, 2026
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

October 11, 2026
Next Post
देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.