• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नैनीताल पर भी लगातार पड़ रहीं दरारें, बस स्टैंड के बाद तीसरे टूरिस्ट स्पॉट टिफिन टॉप पर्यटकों के लिए बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 9, 2023
in Uttarakhand
0
नैनीताल पर भी लगातार पड़ रहीं दरारें, बस स्टैंड के बाद तीसरे टूरिस्ट स्पॉट टिफिन टॉप पर्यटकों के लिए बंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के शहरों में दरारें पड़ने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली जिले के जोशीमठ के बाद अब नैनीताल जिले में दरारें पड़ गईं हैं। दरारें पड़ने के बाद लोगाें की चिंता भी बढ़ गई है। नैनीताल के टिफिन टॉप में दरारें पड़ने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने दौरा किया। दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए टिफिन टॉप पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

व्यू प्वाइंट के आसपास दरारें

बता दें कि नैनीताल चारों ओर से भूस्खलन के खतरे से जूझ रहा है। इस कड़ी में नया नाम टिफिन टॉप का जुड़ गया है। डीएम धीराज गब्र्याल ने टिफिन टॉप का निरीक्षण किया। पूर्व में गठित सर्वे समिति की रिपोर्ट के अनुसार यहां के व्यू प्वाइंट के आसपास दरारें आ रही हैं। जांच में पता चला है कि उत्तरी और दक्षिणी छोर पर पड़ी दरारें कार्बोनेट चट्टानों के खिसकने के कारण पैदा हुई हैं। सर्वे टीम ने आकलन के बाद सुझाव दिया कि जब तक स्थाई रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण नहीं हो जाता तब तक यहां आवाजाही को बंद रखा जाए।

बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश

डीएम गब्र्याल ने समिति की सर्वे आख्या के आधार पर पर्यटकों और स्थानीय को व्यू प्वांइट आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने यहां चेतावनी, कॉशनबोर्ड के साथ प्रवेश स्थल के आसपास तारबाड़, बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे।

दो साल से नहीं बन पाया ट्रीटमेंट प्लान 

टिफिन टॉप की पहाड़ी पर तीन साल से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पूर्व में गठित सर्वे टीम ने यहां भूमिगत दरारें बढ़ने की पुष्टि की थी। पहाड़ी से पीछे हो रहे भूस्खलन को भी चिंताजनक बताया था। दो सालों से इस रिपोर्ट के आधार पर कोई ट्रीटमेंट प्लान नहीं बन पाया। हालांकि ट्रीटमेंट का प्लान आसान नहीं होगा। यह एक खड़ी पहाड़ी है। ऐसे में व्यू प्वाइंट का स्थान बदला जा सकता है।

तीसरे पर्यटक स्थल पर आवाजाही बंद 

नैनीताल में भूस्खलन के खतरे के कारण एक साल के भीतर तीसरा पर्यटक स्थल बंद करना पड़ा है। इससे पहले मल्लीताल के बैंड स्टैंड और ठंडी सड़क पर लोगों की आवाजाही बंद की जा चुकी है। टिफिन टॉप के बंद होने से एक हजार से अधिक लोगों का रोजगार सीधे तौर पर प्रभावित होगा।

कारोबारियों को होगा नुकसान

नैनीताल का टिफिन टॉप पर्यटकों के लिए सबसे अधिक आकर्षण वाले स्थानों में से एक है। हर वर्ष यहां हजारों पर्यटक पहुंचते हैं और ऊंचाई से नैनीताल और हिमालयी क्षेत्र का दर्शन करना चाहते हैं। टिफिन टॉप पर आवाजाही बंद होने से जहां एक तरफ पर्यटक इसे देखने से महरूम होंगे वहीं इससे जुड़े एक हजार से अधिक कारोबारी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। दरअसल, टिफिन टॉप तक जाने के लिए पर्यटक घोड़े का इस्तेमाल करते हैं। सौ से अधिक पंजीकृत घोड़ा संचालक यहां काम करते हैं। इसके अलावा अपंजीकृत लोगों की रोजी भी यहां आने वाले पर्यटकों से चलती है। छोटे दुकानदारों और टैक्सी संचालकों के लिए भी टिफिन टॉप रोजगार का जरिया है।

Previous Post

डॉक्‍टर का ऑनलाइन अप्‍वाइंटमेंट लेना चाहते हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं खाली न हो जाए आपका बैंक अकाउंट

Next Post

लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति

लोकायुक्त मामले में हाईकोर्ट ने धामी सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब, अभी तक नहीं हुई कोई नियुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.