• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 29, 2026
in Uttarakhand, उत्तराखंड, बड़ी खबर, होम
0
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार। उत्तराखंड में आज आयोजित की गई TET परीक्षा के दौरान कोटद्वार में कथित तौर पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल और उनकी टीम की शिकायत के बाद पुलिस-प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर मामले की जांच की और एक युवक को हिरासत में लिया।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अनुसार, टीम को सुबह सूचना मिली थी कि काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल कुमार स्वयं परीक्षा देने के बजाय अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को कोटद्वार के परीक्षा केंद्र में भेजकर परीक्षा दिलवा रहा है। सूचना मिलने के बाद राम कंडवाल के नेतृत्व में टीम संबंधित परीक्षा केंद्र पहुंची और स्कूल प्रबंधन को एडमिट कार्ड दिखाकर मामले की शिकायत की।

संघ का कहना है कि विशाल कुमार के संबंध में जानकारी मिली थी कि दो दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बाद टीम ने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के चेहरे और एडमिट कार्ड में लगी फोटो का मिलान एवं पहचान की जांच की जाए।

जांच के दौरान परीक्षा केंद्र में बैठे युवक के चेहरे पर दाढ़ी दिखाई दी, जबकि विशाल कुमार के चेहरे पर दुर्घटना के कारण चोट के निशान होने की जानकारी दी गई थी। पहचान को लेकर संदेह सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवक को हिरासत में लिया।

राम कंडवाल ने कहा कि नकल विरोधी कानून सहित संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

राम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और मेहनत करने वाले युवाओं के अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नकल या फर्जीवाड़े के कारण मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आज आयोजित TET परीक्षा में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में कोटद्वार में सामने आया यह मामला परीक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की पहचान जांच को लेकर भी महत्वपूर्ण सवाल खड़े करता है।

Previous Post

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

Next Post

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

September 28, 2026
उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

September 28, 2026
प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

September 27, 2026
रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

September 26, 2026
Next Post
मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.