• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुस्लिम समाज ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का किया विरोध, देहरादून DM को सौंपा ज्ञापन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2023
in Uttarakhand
0
मुस्लिम समाज ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का किया विरोध, देहरादून DM को सौंपा ज्ञापन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुस्लिम समाज से जुड़े लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। आज मुस्लिम समाज से जुड़े लोग देहरादून डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। शहर काजी मोहम्मद अहमद काजमी की अगुवाई में मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी सोनिका सिंह को एक ज्ञापन भी भेजा।

देहरादून के शहर काजी मोहम्मद अहमद काजमी का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से आवासीय कॉलोनियों में दिन के समय 55 db और रात के समय 45 db में लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है। यदि 10db आवाज में वेरिएशन होता है, तब प्रशासन लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति प्रदान करेगा। लेकिन 32 मस्जिदों की अनुमति के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद आज तक उन्हें अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि बीती 7 मई को पुलिस प्रशासन की ओर से कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। मस्जिदों के इमामों को नोटिस भी जारी किए गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाते हुए कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कोई आदेश नहीं हैं। ऐसे में उन्हें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने के लिए बाध्य न किया जाए।

मुस्लिम समाज का आरोप है कि पुलिस जबरन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवा रही है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी ओर से साउंड कम कर दिया जाएगा, लेकिन लाउडस्पीकर न उतारा जाए। क्योंकि, लाउडस्पीकर पर अजान बोलने का मामला बहुत पुराना है। इसके जरिए नमाज पढ़ने के लिए अनाउंसमेंट किया जाता है।

Previous Post

केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू, पढ़ें पूरा प्रोसेस

Next Post

चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर, फिलहाल नहीं कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन, इस दिन तक बढ़ी रोक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक, जानिए पूरा अपडेट

चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर, फिलहाल नहीं कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन, इस दिन तक बढ़ी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.