• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 14, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी। आगराखाल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय रामखिलावन अपने साथी विकास के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार से कनाताल-चंबा की ओर जा रहा था। आगराखाल क्षेत्र में वाहन रोकने के बाद रामखिलावन सड़क किनारे बाथरूम करने गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही आगराखाल चौकी पुलिस और आपदा कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के सिर में चोट और हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को दे दी है।

Previous Post

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

Next Post

यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड में 12 पुलिस अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में 12 पुलिस अफसरों के तबादले

September 14, 2026
अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

September 14, 2026
यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

September 14, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026

September 13, 2026
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

September 13, 2026
Next Post
यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.