• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 14, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर का छह माह का प्रशिक्षण उड़ीसा से पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान वे उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन  प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में अग्निशमन विभाग की भूमिका केवल आग की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, भवन दुर्घटना, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचना, खोज एवं बचाव कार्य करना तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना अग्निशमन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वे आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों, आपदा प्रतिक्रिया एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी  राजकुमार नेगी ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएसडीएमए राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, जन-जागरूकता तथा आपदा के दौरान प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र इस समन्वय व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आपदा की सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित जनपद एवं विभागीय अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने, रिस्पांस एजेंसियों को सक्रिय करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दिनेश कुमार पुनेठा, अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर  एस.के. राणा आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

Next Post

अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड में 12 पुलिस अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में 12 पुलिस अफसरों के तबादले

September 14, 2026
अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

September 14, 2026
टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

September 14, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026

September 13, 2026
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

September 13, 2026
Next Post
अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

अल्मोड़ा में 'पोर्टल' के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया 'डिजिटल ग्रहण', प्रधानों ने दी चेतावनी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.