• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बुद्ध पूर्णिमा आज, गंगा में स्नान करने को उमड़ी भक्तों की भीड़, हरिद्वार में रूट डायवर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 5, 2023
in Uttarakhand
0
बुद्ध पूर्णिमा आज, गंगा में स्नान करने को उमड़ी भक्तों की भीड़, हरिद्वार में रूट डायवर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के साथ बैशाख स्नान भी समाप्त हो जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होगा। स्नान के बाद फल, वस्त्र, छतरी, चांदी दान सबसे अधिक फलदायी माना जाता है। मुहूर्त शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

 

भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक 5 मई शुक्रवार को भगवान बुद्ध का जन्म दिवस है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म में बैशाख माह को श्री नारायण की भक्ति के लिए उत्तम मास माना गया है।

इसके चलते चलते श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थलों में स्नान और दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। इसी दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।

 

बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुक्रवार को स्नान संपन्न होने तक प्लान लागू रहेगा। इस अवधि में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी क्राइम एवं यातायात रेखा यादव ने बताया कि स्नान के लिए रूट डायवर्जन के साथ अलग अलग रूटों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुनिश्चित की गई है।

 

स्नान के चलते ऐसे रहेगा वाहनों की आवाजाही का रूट

  • दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार आएंगे और अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में पार्क होंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरुकुल कांगड़ी से सर्विस लेन-सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा बूढ़ीमाता-श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे। अत्यधिक दबाव होने पर नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एसएम तिराहा-शनि चौक-मातृसदन पुलिया से बैरागी कैंप भेजे जाएंगे।

 

  • देहरादून-ऋषिकेश की ओर से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ जान वाले हल्के वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से बाएं टर्न कर शांतिकुंज गेट नंबर एक व तीन से होते हुए गीता कुटीर चौकी तिराहा से दाहिने टर्न कर सर्वानंद घाट से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ की ओर भेजे जाएंगे। बड़े वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से सर्विस लेन से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को सर्वानन्द घाट कट से रॉन्ग साइड भेजकर सप्तऋषि चौकी के पास से देहरादून हाईवे पर भेजा जाएगा।

 

Previous Post

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सतपाल महाराज ने की समीक्षा बैठक, गेस्ट हाऊसों-सड़कों का किया निरिक्षण

Next Post

केदारनाथ धाम में मौसम की दुश्वारियों ने बढ़ाई मुसीबत, बार-बार टूट रहा ग्लेशियर, मार्ग अवरूद्ध

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
केदारनाथ धाम में मौसम की दुश्वारियों ने बढ़ाई मुसीबत, बार-बार टूट रहा ग्लेशियर, मार्ग अवरूद्ध

केदारनाथ धाम में मौसम की दुश्वारियों ने बढ़ाई मुसीबत, बार-बार टूट रहा ग्लेशियर, मार्ग अवरूद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.