• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: ऋषिकेश से हुआ यात्रा का आगाज़, सीएम धामी ने रवाना किया यात्रियों का पहला जत्था

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: ऋषिकेश से हुआ यात्रा का आगाज़, सीएम धामी ने रवाना किया यात्रियों का पहला जत्था
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधामों की तीर्थ यात्रा की प्रतिक्षा समाप्त हो गई है। 22 अप्रैल को खुल रहे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट के लिए आज चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए आज तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रा का श्रीगणेश करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे और तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। बता दें कि चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली प्रमुख संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से यात्रा के शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

पहले दिन 40 से 50 वाहन रवाना

चारधाम यात्रा को लेकर इस वर्ष तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। अब तक करीब 15.80 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही तीर्थनगरी ऋषिकेश में विभिन्न प्रांतों के यात्रियों का पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार की देर सायं तक संयुक्त रोटेशन की करीब चालीस बसों की बुकिंग हो चुकी थी। शुक्रवार को यह संख्या और भी अधिक बढ़ सकती है। संयुक्त रोटेशन ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 1500 बसों का बेड़ा तैयार किया है। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहन उपलब्ध हैं।

चारधाम यात्रा उत्तराखंड की महत्वपूर्ण यात्रा है। चारधाम यात्रा में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। जबकि तीन दिन बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम व 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।

Previous Post

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम को रवाना, आशीर्वाद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Next Post

आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं को कराना होगा सत्यापन, दर्शन को मिलेंगे टोकन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं को कराना होगा सत्यापन, दर्शन को मिलेंगे टोकन

आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं को कराना होगा सत्यापन, दर्शन को मिलेंगे टोकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.