• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 12, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की।

इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने उपस्थित कैप (CAP) निदेशक को निर्देशित किया कि ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री जोशी ने विशेष रूप से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गोवा की इस निजी कंपनी के साथ अनुबंधन (MoU) की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि प्रदेश में उत्पादित कृषि उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि भविष्य में प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ा जाए। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सहयोग से उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और राज्य के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर कैप निदेशक डॉ.नृपेंद्र चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ,युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Next Post

​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुआरियों और सट्टेबाजों की अब खैर नहीं, 5 साल की जेल और 10 लाख तक जुर्माना।

March 7, 2026

March 7, 2026
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
Next Post
​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

​शीतलहर और कोहरे का 'येलो अलर्ट': अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.