• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बद्रीनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, डीएम ने बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 18, 2023
in Uttarakhand
0
बद्रीनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, डीएम ने बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, वैटिंग रूम, सूज स्टैंड तथा मंदिर परिसर तक जाने वाले आतंरिक मार्गों  को दुरुस्त करते हुए मार्ग के किनारे रैलिंग व साइनेज लगायी जाए। विधुत, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारू करें। मंदिर परिसर के आसपास निर्माण कार्यो के मलवे को साफ किया जाए। ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान में विस्थापित दुकानदारों के लिए नवनिर्मित दुकानों का निरीक्षण भी किया।

 

श्रृद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ मंदिर में प्रेवश और बाहर जाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में क्यू मैनेजमेंट, पूजा अर्चना के लिए टोकन सिस्टम के साथ-साथ पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा  चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

 

बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मशीनें एवं अन्य रिसोर्स लगाते हुए निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करें। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जो काम आवश्यक है, उसको प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, आईएनआई के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार,  गावर कन्स्ट्रक्शन लि.के प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत चौधरी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ब्रदीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत तीन चरणों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण के कुछ कार्य लगभग पूरे कर लिए गए है। पहले चरण में अराइवल प्लाजा, बीआरओ बाईपास, लूप रोड निर्माण, शेष नेत्र व बदरीश झील का सौन्दर्यीकरण, आधुनिक तकनीकयुक्त अस्पताल का विस्तारीकरण तथा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट किया जा रहा है। दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं अंतिम चरण में मंदिर से शेष नेत्र झील को जोड़ने वाले आस्था पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा है।

 

Previous Post

मिलावट के खिलाफ प्रशासन का अभियान, 1.5 क्विंटल पनीर किया नष्ट, कई सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे

Next Post

धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, जानिए बस एक CLICK में

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, जानिए बस एक CLICK में

धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये बड़े फैसले, जानिए बस एक CLICK में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.