• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं,श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश,कहा प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा-धन सिंह रावत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 21, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं,श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश,कहा प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा-धन सिंह रावत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं सहित शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने को कहा गया है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ढुलमुल व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जताते हुये विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू, थलीसैण व वीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं फर्नीचर, पेयजलापूर्ति, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर लैब सुनिश्चित करने का निर्देश दिये, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के प्राथिमक एवं माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। विभागीय मंत्री ने क्षेत्र में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने, आपदा मद के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने, विद्यालयों के उच्चीकरण प्रस्ताव महानिदेशालय को शीघ्र उपलब्ध करने के निर्देश भी बैठक में दिये। इसके अलावा डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

Previous Post

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन ,अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री

Next Post

शराब पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: खिरो लामबगड पंचायत का बड़ा फैसला, उल्लंघन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा,UPSC/State PCS से लेकर SSC, Banking, Railway, Defence, NET, GATE, CSIR-JRF और CAT/MAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी

11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा,UPSC/State PCS से लेकर SSC, Banking, Railway, Defence, NET, GATE, CSIR-JRF और CAT/MAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी

September 7, 2026
हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब

September 7, 2026
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

September 6, 2026
Next Post
शराब पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: खिरो लामबगड पंचायत का बड़ा फैसला, उल्लंघन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

शराब पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': खिरो लामबगड पंचायत का बड़ा फैसला, उल्लंघन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.