• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, देहरादून एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच और नंदा देवी राजजात रूट PWD के पास रखने का किया अनुरोध

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 16, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, देहरादून एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच और नंदा देवी राजजात रूट PWD के पास रखने का किया अनुरोध
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री , राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम –नंदकेसरी– थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) के पास ही बनाए रखने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रख-रखाव स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, समन्वय तथा त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ही इस मार्ग के रख-रखाव के लिए सर्वोत्तम विभाग है तथा इससे आगामी यात्रा सहित स्थानीय आवागमन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

Previous Post

देहरादून में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Next Post

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

September 6, 2026
‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
Next Post

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.