• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जल प्रहरियों के सम्मान के साथ जल की किफायत अभियान शुरू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 17, 2023
in Uttarakhand
0
जल प्रहरियों के सम्मान के साथ जल की किफायत अभियान शुरू
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पानी की स्वच्छता व उसकी गुणवत्ता को लेकर पिछले 30 सालों से स्पेक्स के साथ जुड़े विभिन्न लोगों को रविवार को सम्मानित किया गया। ‘जल प्रहरी’ सम्मान प्रदान करने के साथ ही स्पेक्स ने ‘जल की किफायत’ नाम से नया अभियान भी शुरू किया है। पर्यावरणविद सच्चिदानन्द भारती ने अभियान की शुरुआत की और जल से जुड़े इन विषयों को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

 

सोसाइटी आफ पाल्यूशन एंड इनवायरमेंटल कंजरवेशन साइंटिस्ट्स (स्पेक्स) पिछले 30 वर्षों से पानी की स्वस्छता व गुणवत्ता को लेकर काम कर रहा है। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे संगठनों व व्यक्तियां का स्पेक्स को सहयोग प्राप्त हुआ। अपने सफर के 30 वर्ष पूरे होने पर स्पेक्स ने 100 ऐसे लोगों को सम्मानित किया, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जल संरक्षण की मुहिम में शामिल रहे। सेफ्रोन लीफ होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चिदानन्द भारती थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल संकट आए दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और स्पेक्स जैसे संगठन इसके लिए बहुत बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोपेनहेगन के उदाहरण से पूरी दुनिया को सचेत होने का संकेत भी दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जलांजलि से की गई। स्पेक्स ने रविवार को जल की किफायत अभियान के तहत ‘जल प्रहरी’ एप का भी शुभारंभ किया। इसे प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। कार्यक्रम में ‘जल की किफायत’ गीत भी लांच किया गया। इस अभियान के बारे में बताते हुए स्पेक्स के सचिव बृज मोहन शर्मा ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल की किफायत अभियान में भी सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चोपड़ा, डॉक्टर राजेंद्र डोभाल, हर्षपति उनियाल, सुभाष गुप्ता, देवेंद्र भसीन आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोना बाली द्वारा किया गया।

Previous Post

Uttarakhand Weather Update: गर्मी का सितम सहने को हो जाइए तैयार, अभी और चढ़ेगा पारा

Next Post

Uttarakhand: CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक कल, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Uttarakhand: CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक कल, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Uttarakhand: CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक कल, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.