• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक,‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति, चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी:धन सिंह रावत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 23, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक,‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति, चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी:धन सिंह रावत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘You Quote, We Pay’ मॉडल के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, पिलखी, बीरोंखाल, डीडीहाट तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में की जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। इसी के साथ ही अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों कमी को दूर करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट व स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे प्रमुख विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

डॉ रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्ग वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा ‘You Quote We Pay’ योजना के तहत 40 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 02 कार्डियोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 34 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 06 विशेषज्ञ और 02 कार्डियोलॉजिस्ट पद रिक्त हैं। डॉ रावत ने बताया कि आईपीएचएस मानकों के तहत राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में यू कोड, वी पे योजना के तहत विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की जायेगी। जिसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, बीरोंखाल, डीडीहाट तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट व स्त्री रोग विशेषज्ञ के 1-1 पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। राज्य सरकार यू कोड, वी पे योजना के तहत विशेषज्ञ डॉक्टर को रुपये 4 लाख तक मानदेय दे रही है। एनएचएम के तहत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को आगामी 3 दिसम्बर को साक्षात्कार रखा गया है। जिसके उपरांत चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी जायेगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण, धामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की

Next Post

एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ का कहर: देहरादून में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ का कहर: देहरादून में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

April 26, 2026
भक्ति और सुरक्षा का संगम, सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष बिंद्रा, हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

भक्ति और सुरक्षा का संगम, सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष बिंद्रा, हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

April 26, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ

April 26, 2026
सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

April 25, 2026
जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
Next Post
एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.