• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

फूड सेफ्टी इंडेक्स में देश में उत्तराखंड को मिला ये स्थान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 10, 2023
in Uncategorized
0
फूड सेफ्टी इंडेक्स में देश में उत्तराखंड को मिला ये स्थान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खाद्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड में गंभीर प्रयास की जरूरत है। स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स (एसएफएआइ) 2022-23 की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि कर रही है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर देश के 20 बड़े राज्यों की सूची में उत्तराखंड 11वें स्थान पर है, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का स्थान पांचवां है।

चिंता का विषय तो यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में उत्तराखंड चार रैंक नीचे लुढ़क गया है। फूड सेफ्टी इंडेक्स का निर्धारण तीन श्रेणियों में किया गया है, जिसमें उत्तराखंड देश के 20 बड़े राज्यों के साथ पहली श्रेणी में है। राज्यों का प्रदर्शन खाद्य सुरक्षा के पांच मानकों के तहत 100 प्रतिशत अंक के आधार पर किया गया है। इनमें आधारभूत संरचना और मानव संसाधन की श्रेणी में उत्तराखंड को अपेक्षाकृत कम अंक मिले हैं। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की जांच की स्थिति देखें तो यहां रुद्रपुर में एकमात्र फूड टेस्टिंग लैब है, जिस पर पूरे प्रदेश के सैंपल जांचने की जिम्मा है। वर्ष 2013 में रुद्रपुर में लैब की स्थापना की गई थी। इसके बाद से प्रदेश में खाद्य सुरक्षा के मानकों में सुधार के कोई गंभीर प्रयास नहीं हुए। यही कारण है कि कई बार तो खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में तीन से पांच साल भी लग जाते हैं।

अधिकारी कर रहे हैं लापरवाही
होली-दीपावली समेत अन्य त्योहार आते ही उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो जाता है और होटल, ढाबे और दुकानों में चेकिंग शुरू की जाती है। इसके बाद खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा जाता है। आठ-दस दिन तक यह सिलसिला चलता है, फिर विभाग अगले त्योहारी सीजन तक चैन की नींद सो जाता है। सैंपल की जांच रिपोर्ट कब आएगी और रिपोर्ट में क्यों देरी हो रही है, इससे अधिकारियों का कोई वास्ता नहीं होता।

खुलेआम मानकों का उल्लंघन
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ उसकी सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी खाद्य सुरक्षा विभाग की होती है। हालांकि, राजधानी देहरादून पर ही नजर डालें तो यहां गलियों में खुलेआम मानकों का पालन किए बिना खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इन्हें न तो ढककर रखा जाता है, न खाना देते समय विक्रेता की हाथ की सफाई ही सुनिश्चित होती है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग सड़कों और गलियों में बिक रहे स्ट्रीट फूड की ओर झांकने तक नहीं जाता। इसके अलावा ग्राहकों को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना भी खाद्य सुरक्षा विभाग की ही जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड की तस्वीर
एसएफएआइ के मानक                                  निर्धारित अंक                     उत्तराखंड को मिले अंक
मानव संसाधन और संस्थागत आंकड़ा                    18                                             7.5
खाद्य सुरक्षा का अनुपालन                                    28                                             13
मानकों की जांच को आधारभूत संरचना                 17                                              07
प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण                                 08                                             5.5
ग्राहकों की जागरूकता                                        19                                            06
एसएफएआइ रैंक में सुधार                                  10                                              00
कुल अंक                                                          100                                            39

Previous Post

सीएम धामी ने भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे NDRF के जवानों का किया स्वागत

Next Post

उत्तरकाशी में मंडुआ की बुआई करते नजर आए सीएम धामी, चौंके ग्रामीण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
उत्तरकाशी में मंडुआ की बुआई करते नजर आए सीएम धामी, चौंके ग्रामीण

उत्तरकाशी में मंडुआ की बुआई करते नजर आए सीएम धामी, चौंके ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.