• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Uttarakhand Board Result 2024: रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत और 12वीं में पीयूष ने किया टॉप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 30, 2024
in Uncategorized
0
Uttarakhand Board 10th,12th Result, कल होगा घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आज उनके रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। टॉपर्स के नाम घोषित किए जा चुके हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने इंटर में किया टॉप

वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।

हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा है।

शिवम मलेथा ने लड़कों में किया टॉप

मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

SMS के जरिए भी चेक सकते हैं रिजल्ट

उत्तराखंड के छात्र 10वीं और 12वीं के परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट के लिए आपको सबसे पहले UK10 [रोल नंबर) टाइप कर उसे 56767450 पर भेजने होगा। इसके बाद आपका 10वीं का परिणाम आपको मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए आपको UK12 (roll number) टाइप करके उसे भी 56767450 पर भेजना होगा। इसके बाद 12वीं का परिणाम भी आपके नंबर पर आ जाएगा। इसके अलावा छात्र उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में एक लाख 15 हजार 606 छात्रों ने परीक्षा दी है, तो वहीं इंटरमीडिएट में 94 हजार 748 छात्र शामिल हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी को शुरू होकर 16 मार्च तक चली थी।

Previous Post

‘कोविशील्ड’ बन रही मौत का कारण! पढें वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का बड़ा खुलासा

Next Post

Uttarakhand Board Result में इन होनहारों का जलवा, जानिए कौन हैं उत्तराखंड के टॉपर्स

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
Uttarakhand Board Result में इन होनहारों का जलवा, जानिए कौन हैं उत्तराखंड के  टॉपर्स

Uttarakhand Board Result में इन होनहारों का जलवा, जानिए कौन हैं उत्तराखंड के टॉपर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.