• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 3, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री जोशी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊनी और नेपाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। वीर नारियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें हर घर शौचालय और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिला है, जिनका सीधा लाभ देश की महिलाओं को मिला। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए बनाई गई योजनाओं ने देशभर में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने उत्तराखंड की सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं के हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने जैसे कदमों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेतों से लेकर अंतरिक्ष तक और सेना से लेकर खेल जगत तक देश का नेतृत्व कर रही हैं। राज्य सरकार भी इसी दृष्टिकोण से मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षाबंधन को अपने जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक दिन बताया। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन मेरे लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक ऐसा दिन है जब मैं अपने आपको एक मंत्री नहीं, बल्कि एक भाई, बेटा और परिवार का जिम्मेदार सदस्य मानता हूं। उन्होंने कहा कि विगत 17 वर्षों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनें उन्हें राखी बांध रही हैं और यह परंपरा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि वर्ष 2015 से उन्होंने 13,000 बहनों का बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत स्वयं के व्यक्तिगत खर्च पर कराया है। बीमा की वार्षिक किश्त भी वे अपने निजी खाते से वहन करते हैं ताकि रक्षाबंधन केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि वास्तविक सुरक्षा कवच बन सके। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा ‘हर घर नल’ योजना के अंतर्गत किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावशाली प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसे पिता और भारतीय जनता पार्टी जैसा परिवार मिला जिसने मुझे राष्ट्रसेवा का अवसर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्म पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा सहित हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Previous Post

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

Next Post

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

March 6, 2026
मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
Next Post
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.