• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को सरकार ने किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 19, 2024
in देश
0
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को सरकार ने किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
0
SHARES
72
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। उस दिन देशभर में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है। सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में पूरे दिन की छुट्टी का एलान किया है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम उस दिन दोपहर करीब 12.30 बजे होगा. इससे पहले की पूजा विधि शुरू कर दी गई है।

2:30 बजे तक रहेगी छुट्टी
केंद्र सरकार ने कहा कि कर्मचारियों की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान केंद्र सरकार के सभी ऑफिस आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। उस दिन सभी केंद्रीय सरकारी ऑफिस, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहेगी। इसमें केंद्र सरकार के ऑफिस और स्कूल शामिल है। केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इसलिए किया है, ताकि कर्मचारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें।

यूपी समेत 5 राज्यों में छुट्टी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी किए जाने के आदेश दिए हैं। उस दिन सूबे में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। यूपी के अलावा मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही इन राज्यों में ‘ड्राई डे’ का ऐलान किया गया है।

दीवाली जैसा उत्सव मनाएंगे मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया और इस मौके पर मंत्रियों को दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा है। मंत्रियों से कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन अपने घरों में दीपक जलाएं। इसके साथ ही गरीबों को भोजन कराने को भी कहा गया है. इतना ही नहीं, मंत्रियों से ये सबकुछ सादगी से करने को कहा गया है, ताकि सौहार्द बना रहे।

Previous Post

राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा सीएम आवास, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

Next Post

आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री, देश को देंगे 35 परियोजनाओं की सौगात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री, देश को देंगे 35 परियोजनाओं की सौगात

आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री, देश को देंगे 35 परियोजनाओं की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.