• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र से पूछे सवाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 21, 2023
in देश
0
चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र से पूछे सवाल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से 40 फीसदी की मौत एक वर्ष से भी कम समय में होने पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि सभी चीतों को केवल मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ही क्यों भेजा गया‌। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने पिछले सप्ताह दो और चीतों मौत पर के बाद दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में ये आंकड़े राज्य की चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। इस प्रजाति को 1952 में देश से विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

यह प्रतिष्ठा का मुद्दा क्यों बन रहा है?
शीर्ष अदालत ने वन्यजीव विशेषज्ञ एम के रंजीत सिंह की नेतृत्व वाली समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से कई सवाल पूछे। इस मामले में समिति ने अदालत को बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त किए गए टास्क फोर्स में कोई भी चीता विशेषज्ञ नहीं है। पिछले सप्ताह दो चीतों की मौत की गंभीरता को देखते हुए समिति ने पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई थी। पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से पूछा, ‘यह प्रतिष्ठा का मुद्दा क्यों बन रहा है’। सभी (चीतों) को अलग-अलग इलाकों के बजाय एक ही स्थान पर क्यों रखा गया।’

सकारात्मक कदम उठाएं
पीठ ने आगे कहा, ‘”कृपया कुछ सकारात्मक कदम उठाएं। एक साल से भी कम समय में होने वाली 40 फ़ीसदी मौतें अच्छी तस्वीर पेश नहीं करती हैं।’ शीर्ष अदालत ने सुझाव दिया कि कुछ चीतों को राजस्थान विशेषकर जवाई राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया जा सकता है। यह उद्यान तेंदुओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सितंबर 2022 और फरवरी 2023 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से दो बार में 20 चीतों को भारत लाया गया था। इस साल मार्च से अब तक कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न कारणों से तीन शावकों सहित आठ चीतों की मौत हो चुकी है।

शीर्ष अदालत के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष
शीर्ष अदालत के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष रख रहीं ऐश्वर्या भाटी ने चीतों के लिए सभी अपेक्षित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में इसी तरह की परियोजनाएं लागू की गईं तो बाड़ों के भीतर बाघों की मौतें हुईं। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चतम स्तर पर अधिकारियों ने इन चीजों की मौतों का संज्ञान लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मौतें चिंताजनक नहीं हैं, क्योंकि परियोजना के पहले वर्ष के भीतर 50 फ़ीसदी तक मौतों की आशंका थी। शीर्ष अदालत इस मामले की अगली सुनवाई एक अगस्त को करेगी।

Previous Post

Pauri cloudburst: पौड़ी में फटा बादल, जगह-जगह मची तबाही, कई मवेशी मरे, देखें

Next Post

Manipur Violence: मणिपुर में आखिर हिंसक झड़प कैसे शुरू हुई? पढ़िए पूरी कहानी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
Manipur Violence: मणिपुर में आखिर हिंसक झड़प कैसे शुरू हुई? पढ़िए पूरी कहानी

Manipur Violence: मणिपुर में आखिर हिंसक झड़प कैसे शुरू हुई? पढ़िए पूरी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.