• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड: चारों धामों में अब तक 46 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 6, 2023
in Uncategorized
0
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड: चारों धामों में अब तक 46 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कोविड महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार यात्रा संपन्न होने से डेढ़ माह पहले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 2020 और 2021 में कोविड महामारी से चारधाम यात्रा बाधित रही। संक्रमण कम होने पर कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों के बीच यात्रा संचालन किया। 2020 में 3.23 लाख तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2021 में 5.30 लाख ने दर्शन किए। 2022 में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46.29 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

यात्रा खत्म होने में डेढ़ माह का समय बाकी 

इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम यात्रा में अब तक 46.49 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा के लिए डेढ़ माह का समय बाकी है।

दशहरा को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि
बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। धाम में पिछले एक वर्ष से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। बदरीनाथ बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई जा रही, जिससे तीर्थयात्री दुश्वारियों का सामना कर बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आपदा में बदरीनाथ एनएच कई जगहों पर खस्ता हालत में है। पागलनाला से मारवाड़ी (27 किमी) तक सड़क बेहद खराब है।

भीड़ के चलते केदारनाथ में गर्भगृह में दर्शन पर लगानी पड़ रही रोक
केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद करने की परंपरा है। अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 40 दिन शेष रह गए हैं। बाबा केदार के द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे मंदिर समिति को गर्भगृह में दर्शन पर रोक लगानी पड़ रही है। साथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक जाम लग रहा है।

यात्रियों की भीड़ से लग रहा जाम
तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी के ज्ञानसू और भटवाड़ी रोड़ और बड़कोट के सरूखेत, पुरानी तहसील व डायट के गेट के पास एवं रानाचट्टी और फूलचट्टी के बीच में हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालु
धाम              तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ            15,31,946
बदरीनाथ             14,57, 755
गंगोत्री                 81,6362
यमुनोत्री               6,73,462
हेमकुंड साहिब     1,69,467

Previous Post

आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पर सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात

सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.