• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पहाड़ों की खाली होती दहलीज पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी; निर्जन गाँव ‘पातली’ से दिया पलायन रोकने का बड़ा संदेश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 31, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
पहाड़ों की खाली होती दहलीज पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी; निर्जन गाँव ‘पातली’ से दिया पलायन रोकने का बड़ा संदेश

Oplus_16908288

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने पलायन के दंश को झेल रहे पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक स्थित निर्जन गाँव ‘पातली’ का दौरा किया। वीरान हो चुके घरों और सूनी गलियों के बीच पहुंचकर सांसद ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों से अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया।

गाँव के भ्रमण के दौरान सांसद बलूनी ने आसपास के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और पूर्व में यहाँ से पलायन कर चुके लोगों से संवाद किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “पहाड़ों में तेजी से बढ़ते ‘घोस्ट विलेज’ केवल पत्थर के मकान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और पहचान का अंत हैं। अपने ही गाँव को खाली होते देखना बेहद पीड़ादायक है, और इसे रोकना अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

​

अनिल बलूनी ने ग्रामीणों से एक भावनात्मक अपील करते हुए सुझाव दिया कि हर परिवार साल में कम से कम एक बार अपने गाँव जरूर आए। उन्होंने कहा जन्मदिन, विवाह या कोई भी लोकपर्व अपने पैतृक गाँव में मनाएं,जब बच्चे गाँव आएंगे, तभी उनका अपनी मिट्टी से जुड़ाव होगा,पीएम मोदी के “वाइब्रेंट विलेज” और “वेडिंग इन उत्तराखंड” अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग आयोजनों के लिए गाँव आएंगे, तो बुनियादी विकास और स्वरोजगार के रास्ते खुद-ब-खुद खुलेंगे।
​

सांसद ने पलायन को केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि सीमांत और पहाड़ी क्षेत्रों के ग्रामीण देश के ‘अघोषित प्रहरी’ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गाँवों का खाली होना नहीं रुका, तो भविष्य में पहाड़ की राजनीतिक आवाज और भी कमजोर हो जाएगी।

Previous Post

BLO आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी,1 फरवरी से BLO आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरुआत

Next Post

दिखावे से दूर, सादगी का ‘प्रोटोकॉल’: IAS बंशीधर तिवारी ने अनाथ और निराश्रित बेटियों के बीच मनाया जन्मदिन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
Next Post
दिखावे से दूर, सादगी का ‘प्रोटोकॉल’: IAS बंशीधर तिवारी ने अनाथ और निराश्रित बेटियों के बीच मनाया जन्मदिन

दिखावे से दूर, सादगी का 'प्रोटोकॉल': IAS बंशीधर तिवारी ने अनाथ और निराश्रित बेटियों के बीच मनाया जन्मदिन

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.