• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Uttarkashi Tunnel Collapse: टनल हादसे में फंसे मजदूरों को करना होगा और इंतजार, पाइप से जोड़ने में लग रहा दो घंटे का समय 

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 17, 2023
in Uncategorized
0
Uttarkashi Tunnel Collapse:  टनल हादसे में फंसे मजदूरों को करना होगा और इंतजार, पाइप से जोड़ने में लग रहा दो घंटे का समय 
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादूनः उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में नई और शक्तिशाली ऑगर मशीन ने  24 मीटर मलबे को भेद दिया है। लेकिन ड्रिलिंग के वक्त एक बोल्डर मशीन के आगे आया था, जो ड्रिलिंग में बाधा बना। सिलक्यारा में बने उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुरंग में जमा मलबे में सुबह 6 बजे तक 21 मीटर की दूरी तक ‘ड्रिलिंग’ की गई थी। शुक्रवार दोपहर तक 24 मीटर तक मलबा भेद दिया गया। सुरंग में 45 से 60 मीटर तक मलबा जमा है, जिसमें ड्रिलिंग की जानी है।

एक पाइप को दूसरे पाइप से जोड़ने में लग रहा है दो घंटे का समय 

रेस्क्यू ऑपरेशन में फिर कोई बाधा न आए, इसके लिए बैकअप में एक और मशीन इंदौर से मंगवाई जा रही है। बता दें कि 110 से ज्यादा घंटे से मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हैं। ऑगर मशीन से मलबे में खुदाई से 30 से 35 घंटे के अंदर मजदूरों के बाहर आ जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एक पाइप से दूसरे पाइप को जोड़ने में काफी वक्त लग रहा है। इसके बाद ड्रिलिंग के लिए अलग से समयलग रहा है। मलबे में ड्रिल करने और 6 मीटर लंबे पाइप को धकेलने में तकरीबन डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। एक पाइप को दूसरे पाइप से जोड़ने में करीब दो घंटे लग रहे हैं। बीच-बीच में मशीनों को आराम भी दिया जा रहा है।

ऑपरेशन सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही। सुरंग निर्माण में बरती गई लापरवाही से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी अभी सबसे पहली प्राथमिकता 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

सुरंग के बाहर परिजनों से दुर्व्यवहार का आरोप
श्रीनगर को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सुरंग में घटना घट जाने के बाद ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं जबकि सुरंग बनने के साथ ही ह्यूम पाइप डाले जाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों के साथ सुरंग के बाहर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दीपावली का अवकाश था तो उस दिन सुरंग के अंदर काम क्यों किया जा रहा था। उन्होंने सुरंग में बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों के बीच सामंजस्य न होने का आरोप भी लगाया।

Previous Post

Nainital Road Accident: 500 मीटर खाई में गिरा वाहन, 9 लोगों मौत, सीएम ने जताया दुख

Next Post

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.