• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

International Yoga Day 2023: CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने किया योगाभ्यास

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 21, 2023
in Uncategorized
0
International Yoga Day 2023: CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने किया योगाभ्यास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।

पतंजलि योगपीठ में योग दिवस की धूमधाम

हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के नेतृत्व में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योग करने पतंजलि योगपीठ पहुंचे। इस दौरान पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आज 20 हजार साधक सर्वपंथ एकता के साथ योग सबके लिए का संदेश दे रहे हैं। आज योग दिवस के मौके पर 66 बाल योगियों ने पूरे 150 मिनट सूर्य नमस्कार भी किया। वहीं सीएम धामी ने कहा कि 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में बाबा रामदेव के साथ योग करने से प्रफुल्लित हूं। सीएम ने कहा हम उत्तराखंड को योग, अध्यात्म और संस्कृति के क्षेत्र में विकसित कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि हर तरह के टूरिज्म का उत्तराखंड में बड़ा स्कोप है।

उत्तराखंड में होगी ग्लोबल समिट

सीएम धामी ने कहा कि हम योग के क्षेत्र में उत्तराखंड को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अध्यात्म और संस्कृति के क्षेत्र में भी उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के प्रयास में लगे हैं। जब तक हम ऐसा नहीं कर लेते हैं, हम चैन से नहीं बैठेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये विकल्प रहित संकल्प है। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से हम अपने अभियान में सफल होंगे। सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि हम जल्द ही उत्तराखंड में ग्लोबल समिट आयोजित करेंगे।

Previous Post

हादसा: अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Next Post

नए सत्र में HNB ने दिया झटका, 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को किया डिएफिलिएट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
नए सत्र में HNB ने दिया झटका, 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को किया डिएफिलिएट

नए सत्र में HNB ने दिया झटका, 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को किया डिएफिलिएट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.