• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home खेल

Asian Games 2023: भारत ने रचा इतिहास, 72 सालों में ऐसा पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार 

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 7, 2023
in खेल, देश
0
Asian Games 2023: भारत ने रचा इतिहास, 72 सालों में ऐसा पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार 
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 का आज 14वां दिन है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि भारत ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिए हैं। दरअसल, महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को शनिवार को रोमांचक फाइनल में 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबला जीत हासिल की। भारत ने एशियाई खेलों में पदकों का शतक लगा लिया है। भारत ने इससे पहले कभी भी एशियाई खेलों में 100 पदक नहीं जीते थे।

72 सालों में ऐसा पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार 

बता दें कि बीते 72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। 100वें मेडल पर, भारत के 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 कांस्य पदक है। भारत के लिए इस बार तीरंदाजी, शूटिंग और एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार सबसे अधिक मेडल इन्हीं खेलों में आए हैं। भारत ने अब तक कुल 25 गोल्ड अपने नाम किए है। भारत ने इससे पहले 22 गोल्ड अपने नाम किए थे।

एथलेटिक्स में भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन 

इस बार एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे बेहतर रहा। एथलेटिक्स में भारत ने 29 मेडल अपने नाम किए। इस दौरान भारत ने 6 गोल्ड, 14 सिल्वर, और 9 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा शूटिंग में भारत ने 22 मेडल अपने नाम किए। 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए। घुड़सवारी में भी भारत ने 42 साल बाद पदक अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय टीम ने बैडमिंटन में भी ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व आर्चरी में गोल्‍ड मेडल जीतने की उम्‍मीद है। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्‍स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

PM Modi ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,”हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया> मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।” उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा,”एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।”

 

Previous Post

सीएम धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात

Next Post

Mission Gaganyaan: आसमान में छलांग लगाने के लिए अंतिम चरण में ISRO की तैयारी, इस दिन होगा परीक्षण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
Mission Gaganyaan: आसमान में छलांग लगाने के लिए अंतिम चरण में ISRO की तैयारी, इस दिन होगा परीक्षण

Mission Gaganyaan: आसमान में छलांग लगाने के लिए अंतिम चरण में ISRO की तैयारी, इस दिन होगा परीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.